Flop Movies Of 2025: इस साल बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर मात खाती हुई नजर आईं हैं। कुछ फिल्मों का बजट ज्यादा होने के बावजूद भी वो फ्लॉप ही रही हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
साल 2025 बॉलीवुड के लिए बेहद दिलचस्प रहा। जहां एक ओर छोटे बजट की कहानियों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर सभी को चौंका दिया, वहीं दूसरी ओर दिग्गज सितारों की बड़ी-बड़ी फिल्में बुरी तरह धराशायी हो गईं। करोड़ों के बजट पर खड़े किए गए कई मेगा प्रोजेक्ट उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। कंटेंट कमजोर रहा, ऑडियंस कनेक्शन नहीं बन पाया और सितारों का चमकता स्टारडम भी टिकट विंडो पर फिल्मों को नहीं बचा सका। इस साल की फ्लॉप लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर से लेकर सलमान खान तक कई बड़े नाम शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
कंगना रनौत की महत्वाकांक्षी फिल्म इमरजेंसी को रिलीज से पहले काफी सुर्खियां मिलीं, लेकिन सिनेमा हॉल में कहानी टिक नहीं पाई। इंदिरा गांधी पर आधारित यह बायोपिक विवादों में फंसने के बाद चर्चा तो बटोर गई, लेकिन कमाई आधे रास्ते में ही ठहर गई। करोड़ों झोंकने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 18.1 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई।
विज्ञापन
3 of 7
देवा में शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा
शाहिद कपूर की देवा ने ट्रेलर रिलीज के समय जबरदस्त उत्सुकता जगा दी थी। लेकिन फिल्मों में ट्रेलर का आकर्षण तब तक ही टिकता है जब कहानी दर्शकों को बांधकर रखे। यही कमी देवा में नजर आई। बजट भारी था, कमाई उसकी छाया भी नहीं छू पाई। भारत में इस फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 34.37 करोड़ का रहा।
4 of 7
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिकंदर
ईद रिलीज मानी जाती है ‘गोल्डन स्लॉट’, लेकिन सलमान खान की सिकंदर इस साल ‘ईद मैजिक’ का लाभ नहीं उठा पाई। फिल्म का बजट बेहद बड़ा था, लेकिन कहानी साधारण और स्क्रीनप्ले औसत होने के कारण दर्शकों ने इसे एक हफ्ते बाद ही नज़रअंदाज़ करना शुरू कर दिया।
वॉर 2
वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद इसके सीक्वल से उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की स्टारकास्ट भारी थी, बजट उससे भी भारी, लेकिन फिल्म दर्शकों को पकड़ नहीं पाई। भारीभरकम बनावट और कमजोर कहानी- यही इसकी हार का सबसे बड़ा कारण बना। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का कुल बजट 400 करोड़ के करीब था लेकिन भारत में कमाई सिर्फ 222.35 करोड़ की रही।
विज्ञापन
6 of 7
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्मों का लंबे समय से अलग फैन बेस रहा है, लेकिन सन ऑफ सरदार 2 इस उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। मल्टी-स्टार कास्ट और बड़े पैमाने पर बनी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींच ही नहीं पाई। हंसी के बिना कॉमेडी का स्वाद फीका हो जाता है, यही फिल्म की असफलता का पलड़ा भारी कर गया। 150 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60.90 करोड़ बटोरे।
बागी 4
टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की बागी 4 एक्शन प्रेमियों के लिए बनाई गई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी की यह किस्त गहराई और नईपन की कमी के कारण पिछली हिट फिल्मों जैसा असर छोड़ने में नाकाम रही। एक्शन बहुत था, भावनाएं बहुत कम और दर्शक अब सिर्फ स्टंट से नहीं, कहानी से भी जुड़ना चाहते हैं। करीब 80 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 52.77 करोड़ ही कमा पाई।
2025 की बाकी बड़ी फ्लॉप्स
राम चरण-कियारा आडवाणी की गेम चेंजर, राजकुमार राव की मालिक, सिद्धांत–तृप्ति की धड़क 2, सोनू सूद की फतेह, द बंगाल फाइल्स, आजाद, अर्जुन कपूर की मेरे हस्बैंड की बीवी, जुनैद–खुशी कपूर की लवयापा, ग्राउंड जीरो- ये सभी फिल्में बजट के हिसाब से उम्मीदें पूरी नहीं कर पाईं। साल भर में बार-बार यही साबित हुआ- अब दर्शक सिर्फ स्टार नहीं, बेहतर कंटेंट चुन रहे हैं।