फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: 2024 में इन विवादों ने हिला दिया टीवी जगत, कोई शो से निकाला गया तो किसी पर हुआ मानहानि का केस

Sun, 15 Dec 2024 07:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender 2024: साल 2024 में टीवी जगत के कुछ विवादों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इन विवादों के चलते कई कलाकारों को शो छोड़ना पड़ा और कुछ कानूनी कार्यवाही भी हुईं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से विवाद हैं, जिन्होंने टीवी जगत को हिला के रख दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
विवादों में रहे टीवी जगत के ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 खत्म होने वाला है। यह साल कुछ लोगों के लिए बहुत ही शानदार रहा, तो कुछ के लिए यह विवादों और मुश्किलों से भरा रहा। मनोरंजन जगत में भी इसका इसी तरह का प्रभाव देखने को मिला। कुछ नए चेहरे, नए सितारे बनकर उभरे, कुछ विवादों में घिरे रहें और कुछ के लिए यह सामान्य रहा। आइए अब जब यह साल अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, तो टीवी जगत के प्रमुख और सुर्खियों में रहे विवादों पर एक नजर डाल लेते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेत्री रूपाली गांगुली-ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly, @eshav.official
अनुपमा और उनकी सौतेली बेटी का विवाद
अनुपमा की मशहूर स्टार रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। ईशा वर्मा ने आरोप लगाया है कि अश्विन वर्मा के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है, जो पहले से ही उनकी मां से शादीशुदा हैं। इन आरोपो ने मीडिया में तहलका मचा दिया, जिसके बाद रूपाली ने ईशा के खिलाफ उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया। यह मामला इस साल के सबसे चर्चित विवादों में से एक बना हुआ है।
Year Ender 2024: दीपिका पादुकोण से लेकर वरुण धवन तक, इस साल इन सितारों के घर आया नन्हा मेहमान

 
विज्ञापन

3 of 5
दलजीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
दलजीत कौर और निखिल पटेल
अभिनेत्री दलजीत कौर ने अपने पूर्व पति निखिल पटेल पर उनकी शादी को स्वीकार ना करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने उन पर अपने रिश्ते के दौरान अफेयर्स करने का भी आरोप लगाया। अभिनेत्री के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर एक बहस को जन्म दे दिया।

 

4 of 5
आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम
आसिम रियाज और रोहित शेट्टी 
आसिम रियाज ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे। कथित तौर पर उनके घमंडी व्यवहार के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से उन्हें निकाल दिया गया था। होस्ट रोहित शेट्टी ने आसिम के रवैये और अपने स्टारडम के बारे में लगातार शेखी बघारने के लिए सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना भी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पलक सिधवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
पलक सिधवानी और तारक मेहता के निर्माता
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू के किरदार से मशहूर हुईं पलक सिधवानी ने प्रोडक्शन टीम द्वारा मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का हवाला देते हुए शो छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शो छोड़ने का फैसला करने के बाद निर्माता असित मोदी ने उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी। पलक ने अनुबंध उल्लंघन के आरोपों को भी खारिज कर दिया और दावा किया कि निर्माता उनके शो छोड़ने को कठिन बनाने की कोशिश कर रहे थे। यह विवाद भी खूब सुर्खियों में रहा।
Year Ender 2024: इस साल ओटीटी पर छाए ये सितारे, इन वेब सीरीज और फिल्मों से जीते दर्शकों के दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें