जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram/jacquelinef143
जैकलीन फर्नांडिस अपने रिश्तों की वजह से इस साल चर्चा का विषय बनी रहीं। दरसअल, 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ नजदीकियों की वजह ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस पर शिकंजा कसा है।इस मामले के सामने आने के बाद से जैकलीन और सुकेश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिस वजह से उन्हें काफी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ, हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। हालांकि कुछ सवाल जवाब के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था।