फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हक’ से पहले देखें यामी गौतम की ये फिल्में, ‘विकी डोनर’ से लेकर ‘अ थर्सडे’ तक; ऐसा रहा अभिनेत्री का फिल्मी सफर

Tue, 04 Nov 2025 03:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yami Gautam Movies: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हक' से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इन फिल्मों में भी निभाई दमदार भूमिका। जानें मूवीज के नाम। 

विज्ञापन
1 of 10
यामी गौतम की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम, सिनेमाई दुनिया की ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी अपनी सादगी, बेहतरीन अदाकारी की वजह से जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘हक’ में नजर आने वाली हैं, जो सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले आप अभिनेत्री की इन फिल्मों को भी देख सकते हैं, जिनमें उन्होंने निभाई दमदार भूमिका। 

विज्ञापन

2 of 10
एक्शन जैक्सन - फोटो : एक्स

एक्शन जैक्सन
प्रभु देवा के निर्देशन में साल 2014 में फिल्म 'एक्शन जैक्सन' रिलीज हुई। इस फिल्म में यामी गौतम ने अनुशा का किरदार निभाया था। अभिनेत्री का फिल्म में छोटा लेकिन प्रभावी रोल था। फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में अजय देवगन, प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

3 of 10
बदलापुर - फोटो : एक्स

बदलापुर
श्रीराम राघवन के निर्देशन में साल 2015 में फिल्म 'बदलापुर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यामी गौतम ने वरुण धवन की ऑनस्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाई थी, जिनका नाम मीशा रहता है। हालांकि शुरुआत में ही उनके किरदार की मौत हो जाती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। 

4 of 10
सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई विकी डोनर - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk

विकी डोनर
शूजित सरकार के निर्देशन में साल 2012 में रॉम-कॉम फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म से ही यामी गौतम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में एक्ट्रेस ने बंगाली लड़की की भूमिका अदा की थी, जिसका नाम आशिमा रॉय था। इसमें उनके एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन

5 of 10
ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म काबिल 2017 में रिलीज हुई थी - फोटो : ट्विटर @taran_adarsh

काबिल
ऋतिक रोशन और यामी गौतम अभिनीत 'काबिल' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने एक दृष्टिहीन महिला ‘सु’ का रोल निभाया था। फिल्म की कहानी बदले और इंसाफ के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेत्री के किरदार की काफी सराहना हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था। 

विज्ञापन

6 of 10
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : एक्स

द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म में यामी गौतम ने इंटेलिजेंस ऑफिसर ‘पल्लवी शर्मा’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी, जिसमें भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

7 of 10
आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम

आर्टिकल 370
फिल्म 'आर्टिकल 370', यामी गौतम की चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सीक्रेट एजेंट जूनी हस्कर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की कार्रवाई से जुड़ी है। 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया था।

8 of 10
ओएमजी 2 - फोटो : यूट्यूब

ओएमजी 2
अमित राय के निर्देशन में साल 2023 में फिल्म 'ओएमजी 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ यामी गौतम भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने वकील की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में यौन शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया गया है। 

9 of 10
लॉस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लॉस्ट
अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में साल 2022 में फिल्म 'लॉस्ट' रिलीज हुई थी। इसमें यामी गौतम ने विधि साहनी नाम के पत्रकार की भूमिका निभाई थी। फिल्म में विधि एक रहस्य का पता लगाने का प्रयास करती है। 

विज्ञापन

10 of 10
अ थर्सडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अ थर्सडे
बेहजाद खंबाटा के निर्देशन में साल 2022 में फिल्म 'अ थर्सडे' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम में शानदार भूमिका निभाई थी। इसमें वो बच्चों को किडनैप कर लेती हैं और फिर प्रधानमंत्री से मिलने की डिमांड करती हैं। फिल्म की कहानी दुष्कर्म करने वालों के लिए कड़े कानून बनाने की बात कहती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें