फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elliot Page: ‘एक्स-मेन’ फेम एक्टर बार बार हुईं उत्पीड़न की शिकार, इसलिए करवाया जेंडर चेंज

Fri, 21 Feb 2025 11:52 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elliot Page: आज ‘एक्स-मेन’ फेम हॉलीवुड अभिनेता एलियट पेज का 37वां जन्मदिन है। एलियट पहले एक लड़की थे, बाद में उन्होंने अपने जेंडर चेंज करवा लिया। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
एलियट पेज - फोटो : अमर उजाला
आज ‘एक्स-मेन’ फेम हॉलीवुड अभिनेता एलियट पेज का 37वां जन्मदिन है। एलियट का जन्म 21 फरवरी 1987 को कनाडा में हुआ। पेज का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना जेंडर बदल लिया। इससे पहले एलियट का नाम एलन था। एलियट की जिंदगी शुरू से ही काफी संघर्षपूर्ण रही है। उन्हें अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिसमें उनके साथ बिना मर्जी के संबंध बनाने की कोशिश शामिल हैं। उनके साथ केवल पुरुष ही नहीं बल्कि एक महिला क्रू मेंबर ने भी गलत हरकत करने की कोशिश की। एलियट कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जूनो’ और नेटफ्लिक्स टीवी सीरीज ‘द अम्ब्रेला एकेडमी’ के लिए जानी जाती हैं। आइए आज उनकी जिंदगी के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एलियट पेज - फोटो : इंस्टाग्राम
18 साल की उम्र में फीमेल क्रू मेंबर ने किया यौन उत्पीड़न
एक्टर एलियट पेज ने अपनी एक किताब में खुलासा किया था कि उनके साथ 18 साल की उम्र में फीमेल क्रू मेंबर यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक निर्देशक ने भी उनके साथ गलत करने की कोशिश की। अपनी किताब में एलियट ने पूरी घटना का जिक्र किया है।
विज्ञापन

3 of 5
एलियट पेज - फोटो : इंस्टाग्राम
 निर्देशक ने की उत्पीड़न की कोशिश एक्टर ने उड़ाया मजाक
अपनी किताब में एलियट ने एक डायरेक्टर का भी जिक्र किया, जिसने उनका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, इस घटना के बारे में उन्होंने कुछ ज्यादा जिक्र नहीं किया है। उन्होंने यह भी बताया कि एक ए-लिस्टर एक्टर उनके ट्रांस होने का मजाक उड़ाया। उन्होंने लिखा, ‘एक बड़े एक्टर ने मुझसे कहा था कि तुम गे नहीं हो। वो एक्सिस्ट ही नहीं करते। तुम सिर्फ पुरुषों से डरते हो।’ 

4 of 5
एलियट पेज - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों किया जेंडर चेंज?
एलियट ने 26 जून 2013 में टॉप सर्जरी करवाई थी, जिसमें उनके दोनों ब्रेस्ट को रिमूव कर दिया गया था। इस सर्जरी को एलियट ने 'लाइफ चेंजिंग' और 'लाइफ सेविंग' बताया था। एलियट पेज ने बताया था कि वह महिलाओं वाले कपड़ों में बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं करते थे। उन्होंने सर्जरी से पहले अपना नाम भी बदलवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलियट पेज - फोटो : इंस्टाग्राम
एलियट को इन पुरस्कारों के लिए मिल चुका है नामांकन
एलियट पेज के अब तक के करियर में एक अकादमी पुरस्कार, तीन ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो प्राइमटाइम एमी पुरस्कार और एक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार के लिए नामांकन मिल चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें