बदलते सिनेमा के साथ महिलाओं को केंद्र में रखकर खूब कहानियां लिखी जा रही है और भारतीय अभिनेत्रियों को दमदार भूमिकाएं निभाने के मौके मिल रहे हैं। ऐसी फिल्में और उनमे अभिनेत्रियों द्वारा गए किरदार कहीं ना कहीं दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक भी होते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आइये जानते हैं, भारतीय सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों द्वारा निभाए गए सशक्त महिला किरदारों के बारे में..
विज्ञापन
2 of 11
करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर खान
भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने पूरे करियर में कई तरह के मजबूत महिला किरदार निभाए हैं। चाहे फिल्म 'हीरोइन' की माही अरोड़ा हो या फिर 'चमेली' की चमेली जैसा सशक्त किरदार हो। पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज फिल्म 'जाने जां' में करीना न ने माया डिसूजा का किरदार निभाया था जो अपने पति से दूर अपनी बेटी का पालन - पोषण करती है।
विज्ञापन
3 of 11
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'मर्दानी' जैसी फिल्मों में सशक्त महिला किरदार निभाकर भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में से एक बनकर उभरी हैं। पिछले साल रिलीज फिल्म 'मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे' में चाहे अन्याय के खिलाफ लड़ना हो या सामाजिक मानदंडों को चुनौती देना हो, रानी मुखर्जी का किरदार एक सशक्त महिला के रूप में खूब उभरकर आया है।
4 of 11
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन ने कई फिल्मों में ऐसे सशक्त किरदार निभाए हैं जो सामाजिक मानदंडों को चुनौती देते हैं। चाहे वह उनकी फिल्म 'कहानी' हो, जिसमें उन्होंने एक गर्भवती महिला विद्या बागची की भूमिका में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया या फिर फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' जिसमें बोल्ड सिल्क स्मिता का किरदार निभाकर सबको चौका दिया। फिल्म 'शकुंतला देवी’ ‘तुम्हारी सुल्लु’ और ‘शेरनी’ भी उनकी दमदार फिल्में हैं।
विज्ञापन
5 of 11
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
फिल्म 'पद्मावत', 'गोलियों की रासलीला-राम लीला' और 'छपाक' जैसी फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से दीपिका पादुकोण ने खुद को सबसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। चाहे फिल्म 'पद्मावत' का ऐतिहासिक किरदार रानी पद्मावती का हो, 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में एक सामंतवादी लड़की लीला का किरदार हो या फिर 'छपाक' का एसिड अटैक सर्वाइवर मालती अग्रवाल का किरदार हो, दीपिका पादुकोण ने इन किरदारों के जरिए सशक्त महिला के किरादर को परदे पर जीवंत किया है।
विज्ञापन
6 of 11
कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना फिल्मों में ऐसे कई किरदार निभाए हैं जो महिलाओं के अपनी आजादी की बात करती है, चाहे वह उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की तनु का किरदार हो या फिर फिल्म ‘क्वीन’ की एक ऐसी लड़की का किरदार हो जो शादी टूटने के बाद अकेले पेरिस हनीमून पर निकल जाती है। फिल्म 'मणिकर्णिका - रानी लक्ष्मी बाई और 'थलाइवी' में नारी शक्ति का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। यह फिल्में नारीत्व की अदम्य भावना का उत्सव हैं।
विज्ञापन
7 of 11
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'राजी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी’ में सशक्त महिला का किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। फिल्म 'राजी' की सहमत सय्यद से लेकर "गंगूबाई काठियावाड़ी' में निडर गंगूबाई कोठेवाली के किरदार में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में महिलाओं की ताकत बनकर उभरी हैं। इन फिल्मों में आलिया भट्ट ने अपने किरदार को बहुत ही गहराई और भावनात्मक तरीके से परदे पर पेश किया है।
अभिनेत्री राधिका मदान ने 'कुट्टी' और 'इंग्लिश मीडियम' जैसी फिल्मों में अपनी अपरंपरागत पसंद और शक्तिशाली अभिनय से छाप छोड़ी है। फिल्म 'पटाखा' की उत्साही चंपा बड़की कुमारी से लेकर 'अंग्रेजी मीडियम' की तारिका बंसल और वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' की बोल्ड शांता के किरदार में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेन्स से रूढ़िवादी विचारधारा को चुनौती देते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के करियर की 'दंगल' और 'पटाखा' जैसी फिल्मों से युवा महिलाएं प्रेरणा ले सकती हैं। फिल्म 'पगलैट' में एक युवा विधवा की भूमिका में एक मजबूत इरादों वाली महिला के रूप में उभरी हैं, जो सामाजिक अपेक्षाओं और मानदंडों के आगे नहीं झुकती है। सान्या मल्होत्रा कहती कहती है कि एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे लगता है कि फिल्में देखने वाली युवा महिलाओं को प्रेरित करना कहीं न कहीं मेरी जिम्मेदारी है।
फिल्म 'गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल' अभिनेत्री जान्हवी कपूर के करियर की ऐसी फिल्म है जो एक आम लड़की के साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था। जाह्नवी कपूर का यह किरदार कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला की दृढ़ता का एक प्रमाण है। इसके अलावा ‘मिली’ और ‘गुडलक जेरी’ में भी उनके अभिनय की काफी सराहना हुई।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्नातक अभिनेत्री इंदिरा तिवारी ने अपनी पहली ही फिल्म ‘नजरबंद’ में एक मजबूत महिला का किरदार निभाकर विदेशी फिल्म फेस्टिवल में खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे अभिनेता के सामने उन्होंने फिल्म ‘सीरियस मेन’ में अपने अभिनय का ऐसा लोहा मनवाया कि मौजूदा सदी के शो मैन संजय लीला भंसाली को अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में कमली के किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई कलाकार ही नहीं सूझा। अब फिल्म ‘बस्तर’ में रत्ना कश्यप के किरदार की उनकी चर्चा फिल्म की रिलीज से पहले ही हर तरफ होने लगी है।