फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं सारा खान? 'बिदाई' और 'स्पाई बहू' में की शानदार अदाकारी; 'बिग बॉस 4' में की थी पहली शादी

Wed, 08 Oct 2025 03:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Sara Khan? सारा खान पहले भी शादी कर चुकी हैं। हालांकि उनकी ये शादी सिर्फ दो महीने तक ही चली। अब उन्होंने दोबारा शादी की है।
विज्ञापन
1 of 5
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan
'सपना बाबुल का... बिदाई' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज में बेहतरीन अभिनय करने वाली सारा खान ने अभिनेता कृष पाठक से शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। सारा खान का जन्म 6 अगस्त 1989 को भोपाल में हुआ। वह सुन्नी मुस्लिम परिवार से आती हैं।


विज्ञापन

2 of 5
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan
मॉडल के तौर पर शुरू किया करियर
सारा खान ने सबसे पहले मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में उन्होंने टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' से अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह साल 2010 में 'प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी' में मोना का किरदार निभाया। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan
मशहूर टीवी शोज में किया काम
इसके बाद सारा 2013 में 'जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' और 2014 में 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं। 2015 में वह टीवी शो 'सौभाग्यालक्ष्मी' में नजर आईं। वह 'जाना ना दिल से दूर' में भी नजर आईं। हाल के वर्षों में सारा खान 'पलकों की छांव में 2', 'लॉक अप' और 'स्पाई बहू' जैसे शोज में नजर आईं।  

यह खबर भी पढ़ेंAmy Schumer: एमी शूमर का नया लुक बना चर्चा का विषय, शेयर किया ऐसा अनुभव कि फैंस रह गए दंग

4 of 5
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan
फिल्मों में किया काम
सारा खान ने टीवी के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वह फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' और 'एम3- मिडसमर मिडनाइट मुंबई' में नजर आईं। वह जल्द ही फिल्म 'कैंप डिसेंट' में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan
पहले कर चुकी हैं शादी
खान ने साल 2010 में अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि साल 2011 में उनका तलाक हो गया। यह शादी बहुत सुर्खियों में रही थी क्योंकि यह शादी 'बिग बॉस 4' में हुई थी। इल्जाम था कि शादी के लिए जोड़े को पैसे दिए गए थे। हालांकि चैनल ने इस बात से इनकार किया था। सारा ने 'सच का सामना' में बताया था कि उन्होंने यह शादी प्रचार के लिए की थी। उन्होंने कबूल किया कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें