फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is Mandy Takhar: कौन है वो लड़की जिसके साथ हनी सिंह ने शेयर की फोटो, क्या है सिद्धू मूसेवाला से कनेक्शन?

Sun, 29 Jun 2025 07:23 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mandy T Kaushal with Honey Singh: पंजाबी सुपरस्टार हनी सिंह ने एक लड़की के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने नए गाने का ऐलान किया है। आखिर कौन हैं वो मोहतरमा, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
मैंडी ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar
पंजाबी सुपरस्टार यो यो हनी सिंह ने हाल ही में एक लड़की के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपने नए गाने के बारे में जानकारी दी है। हनी सिंह ने बताया है कि उनका नया गाना आ रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'मेरी जिंदगी के अधूरे अध्याय को पूरा कर रहा हूं! मच अवेटेड 'वन थाउजैंड माइल्स' जिसमें मुख्य भूमिका में हैं मैंडी ठक्कर। ये सिर्फ एक गाना नहीं, मेरी जिंदगी है।' हनी सिंह के इस पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगा कि आखिर ये मोहतरमा कौन हैं जिनके साथ हनी पाजी अपना नया गाना लेकर आ रहे हैं।
 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मैंडी ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम- @ mandy.takhar
हनी सिंह ने शेयर की थी तस्वीर
कुछ समय पहले सिंगर हनी सिंह ने मैंडी से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी। हनी सिंह ने मैंडी के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो उनसे 12 साल बाद मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'धरती पर अपनी सबसे पसंदीदा इंसान मैंडी से 12 साल बाद मुलाकात हुई!! हमने साथ में हंसी, खाना खाया, और रोए भी। इतने वर्षों बाद मिलकर दिल भर आया!! भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे, एंजल।
 
विज्ञापन

3 of 9
मैंडी ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar
कौन हैं मैंडी ठक्कर?
पंजाबी सिनेमा की चमकती हुई अदाकारा मैंडी ठक्कर इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है उनका यो यो हनी सिंह के साथ आने वाला म्यूजिक वीडियो 'वन थाउजैंड माइल्स', जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैंडी ठक्कर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कब कदम रखा, उन्होंने किन-किन सितारों के साथ काम किया और उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है? आइए जानते हैं मैंडी के फिल्मी सफर और उनकी निजी जिंदगी के बारे में।

4 of 9
मैंडी ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

फिल्मी करियर की शुरुआत
मैंडी ठक्कर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में पंजाबी फिल्म 'एकम-सन ऑफ सोएल' से की थी, जिसमें उनके हीरो थे पंजाबी सुपरस्टार बब्बू मान। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला और मैंडी ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

5 of 9
मैंडी ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

हिट फिल्मों की रानी
मैंडी ठक्कर ने अब तक कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 'सरदार जी', 'मिर्जा- द अनटॉल्ड स्टोरी', 'तू मेरा बाई, मैं तेरा बाई', 'अरदास' और 'रब दा रेडियो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनका अभिनय खूब सराहा गया। दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी जोड़ी को खासा पसंद किया गया, खासकर 'सरदार' में।

विज्ञापन

6 of 9
सिद्धू मूसेवाला के साथ मैंडी - फोटो : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

दिलजीत दोसांझ से सिद्धू मूसेवाला तक
मैंडी ने न दिलजीत दोसांझ से लेकर बब्बू मान, सिद्धू मूसेवाला जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया है। मैंडी ठक्कर ने सिद्धू मूसेवाला के साथ काम किया था उनकी 2021 की पंजाबी फिल्म ‘येस आई एम स्टूटेंड’ में। इस फिल्म में उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के किरदार जस गिल की प्रेमिका रीत की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

7 of 9
मैंडी ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

मैंडी की पर्सनल लाइफ
मैंडी ठक्कर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा प्राइवेट रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन पर्सनल रिलेशनशिप्स बहुत ही निजी रखती हैं। उन्होंने पिछले साल अपने दोस्त शेखर कौशल से शादी की है जो एक जिम ट्रेनर हैं।

8 of 9
मैंडी ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar

सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं मैंडी
मैंडी ठक्कर की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनके हर पोस्ट को जबरदस्त लाइक्स मिलते हैं। उनके फैशन सेंस और एटीट्यूड को यूथ खूब फॉलो करता है।

 

विज्ञापन

9 of 9
मैंडी ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम- @mandy.takhar
आने वाले प्रोजेक्ट्स
‘वन थाउजैंड माइल्स’ के अलावा मैंडी के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं, जिनकी अनाउंसमेंट जल्द ही हो सकती है। उन्होंने हाल ही में हिंट दिया है कि वो जल्द ही एक वेब सीरीज  और दो नई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें