भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों फिरसे सुर्खियों में हैं। क्योंकि एक ओर उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर हार्दिक अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हार्दिक पांड्या इन दिनों माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले माहिका के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करने के बाद हार्दिक अपनी लेडी लव पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
मंगलवार को खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मुकाबले के बाद हार्दिक ने इशारों-इशारों में माहिका पर प्यार जताते हुए कहा, 'मेरे पार्टनर को खास धन्यवाद। जब से वह मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से मेरी जिंदगी में बहुत अच्छी चीजें हो रही हैं।' इसके बाद माहिका ने भी बीसीसीआई के वीडियो पर रिएक्ट किया और कमेंट में लिखा, 'तुम्हारे जैसा कोई नहीं मेरे राजा…'। इससे पहले हार्दिक ने माहिका की गलत तरीके से फोटो खींचने पर पैपराजी को भी फटकार लगाई थी। हार्दिक और माहिका एक-दूसरे पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जानिए कौन हैं माहिका शर्मा, जिनके प्यार में हार्दिक इन दिनों लट्टू हो रखे हैं...