फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annalia Fraser: कौन हैं एनेलिया फ्रेजर? युवराज के साथ करवाया हॉट फोटोशूट, कभी खेल के मैदान में बिखेरा था जलवा

Mon, 08 Dec 2025 04:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Annalia Fraser: हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ विदेशी मॉडल के फोटोशूट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आखिर कौन हैं एनेलिया फ्रेजर जिनकी बिंदास अदाओं का जलवा अब विदेश से लेकर भारत तक में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
युवराज-एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
भारत के स्टार पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह हाल ही में एक हॉट फोटोशूट में विदेशी बाला के साथ नजर आए हैं। मॉडल और खिलाड़ी के साथ युवराज के फोटोशूट की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिस किसी ने भी युवराज का ये हॉट फोटोशूट देखा वो बस इसी सोच में पड़ गया है कि आखिरकार ये हसीना हैं कौन। दरअसल इस हॉट फोटोशूट में नजर आ रहीं मॉडल का नाम है-  एनेलिया फ्रेजर। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं ये मॉडल जिनकी हॉट अदाएं अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। 
 


 
विज्ञापन

2 of 6
एनेलिया फ्रेजर - फोटो : Instagram @annaliafraser
कौन हैं एनेलिया फ्रेजर? 
युवराज के साथ फोटोशूट में नजर आ रहीं विदेशी हसीना कोई और नहीं बल्कि कनाडा की मशहूर टेनिस प्लेयर और मॉडल हैं। कनाडा की ये एथलीट खेल के मैदान के बाद अब मॉडलिंग और अभिनय की ओर रुख कर चुकी हैं। एनेलिया फ्रेजर का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। खेल की दुनिया से शुरू हुआ उनका सफर अब ग्लैमर इंडस्ट्री में नई पहचान बना रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
एनेलिया फ्रेजर - फोटो : Instagram @annaliafraser
टेनिस कोर्ट से हुई शुरुआत
एनेलिया फ्रेजर कनाडा की प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी रही हैं। युवा उम्र से ही वह कई अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।


4 of 6
एनेलिया फ्रेजर - फोटो : Instagram @annaliafraser
मॉडलिंग में पाई नई उड़ान
टेनिस छोड़ने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और मीडिया प्रस्तुति में कदम रखा। आज वह फैशन फोटोशूट से लेकर ब्रांड वीडियो तक- हर जगह अपनी खास जगह बना चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एनेलिया फ्रेजर - फोटो : Instagram @annaliafraser
सोशल मीडिया की स्टार हैं एनेलिया
इंस्टाग्राम पर एनेलिया की मौजूदगी काफी मजबूत है। 44,000 से ज्यादा फॉलोअर्स उनके फिटनेस, स्पोर्ट्स और ग्लैमरस स्टाइल को खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने टेनिस प्रैक्टिस, बीच फोटो शूट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनेलिया फ्रेजर - फोटो : Instagram @annaliafraser
क्यों कराया युवराज के साथ फोटोशूट? 
इस फोटोशूट को लेकर इंटरनेट पर तमाम चर्चा हो रही है, लेकिन इसका मकसद साफ है- यह एक ब्रांड कैंपेन का हिस्सा है। युवराज सिंह जिस प्रीमियम ब्रांड के एंबेसडर हैं, उसी कंपनी के लिए यह विज्ञापन शूट किया गया है। कैंपेन में कई मॉडल्स शामिल थीं, लेकिन युवराज और एनेलिया की केमिस्ट्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें