फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: धीमी चाल चल रही बैड न्यूज, सरफिरा और किल का हाल बेहाल, जाने कल्कि 2898 एडी का कलेक्शन

Thu, 25 Jul 2024 11:37 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वहीं, प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 एडी की कमाई में भी वक्त के साथ गिरावट देखने को मिल रही है। अक्षय कुमार की सरफिरा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इसके अलावा इंडियन 2 भी कुछ खास कमाल दिखाने में असफल साबित हुई है। 
विज्ञापन
1 of 5
बैड न्यूज, इंडियन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों मे इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, जिसमें एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्में भी शामिल हैं। हाल ही में रिलीज हुई विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 एडी की कमाई में भी वक्त के साथ गिरावट देखने को मिल रही है। अक्षय कुमार की सरफिरा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इसके अलावा इंडियन 2 भी कुछ खास कमाल दिखाने में असफल साबित हुई है। वहीं, एक्शन फिल्म किल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। तो चलिए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...
विज्ञापन

2 of 5
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड न्यूज
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज की बॉक्स ऑफिस पर कमाई गिरती जा रही है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग के बाद वीकेंड पर अच्छी कमाई की। मगर पहले सोमवार के बाद से फिल्म की कमाई हर रोज गिर रही है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने छठवे दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसने अब तक 40.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
इंडियन 2
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 का भी सिनेमाघरों में बुरा हाल है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद ही बोरिंग लगी है। इंडियन 2 को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज था, मगर फिल्म देखने के बाद दर्शकों का उत्साह खत्म हो गया। इंडियन 2 ने 13वें दिन 1.07 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक फिल्म की कुल कमाई 79.22 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
सरफिरा और किल - फोटो : इंस्टाग्राम
सरफिरा और किल
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की सरफिरा का भी बुरा हाल है। इस फिल्म की सारी उम्मीदें भी अब खत्म होती नजर आ रही हैं। सरफिरा ने 13वें दिन 35 लाख रुपये की कमाई के साथ अब तक कुल 22.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म किल भी बेपटरी हो गई है। राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ने 20वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी
फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से अच्छी कमाई कर रही है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी को अब भी खूब दर्शक मिल रहे हैं। कल्कि 2898 एडी ने 28वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 622.10 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें