कंगना रणौत की अत्याचारी जेल में आए दिन नए कैदियों की एंट्री होती जा रही है। अली मर्चेंट, मंदना करीमी, अज्मा फहाल और चेतन हंसराज ने बतौर वाइल्डकार्ड 'लॉक अप' में एंट्री ली थी। इन सभी वाइल्डकार्ड में से चेतन हंसराज को नियमों का पालन न करने पर शो से बाहर निकला दिया गया है। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि जल्द दी इस जेल में एक नए कैदी को लाया जाएगा और ये कैदी होंगे जीशान खान।