फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी जी5 ओरिजनल फिल्म ‘रात बाकी है’, बन सकता था मेकिंग का ये रिकॉर्ड

Fri, 20 Nov 2020 08:55 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रात बाकी है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विदेशी ओटीटी कंपनियों को तगड़ी टक्कर देने में कामयाब रहे देसी ओटीटी जी5 के कदम पहली बार डगमगा गए हैं। हो सकता हो कि ऐसा कंपनी के सीईओ तरुण कटियाल की कंपनी से विदाई के चलते हुआ हो लेकिन हुआ यही है कि शुक्रवार को प्रस्तावित ओटीटी की फिल्म ‘रात बाकी है’ रिलीज नहीं हो पाई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर को लेकर चर्चित फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का लेखन और निर्देशन करने वाले अविनाश दास ने फिल्म ‘रात बाकी है’ बनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
रात बाकी है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जी5 के सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म को लेकर कंपनी के भीतर खाने शुरू से एक अलग सा माहौल बना रहा। इस फिल्म की योजना सितंबर में बनी, उसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई और 20 नवंबर को इसकी रिलीज भी तय हो गई। ओटीटी में किसी ओरीजनल फिल्म को लेकर इती रफ्तार अपने आप में एक रिकॉर्ड सा बनाती दिख रही थी। फिल्म ‘रात बाकी है’ एक ओरिजिनल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित अतुल सत्य कौशिक के एक नाटक 'बालीगंज 1990' से प्रेरित है।
विज्ञापन

3 of 5
रात बाकी है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'रात बाकी है' की कहानी पहले प्यार, फिर उसमें धोखा और बाद में बदला लेने की होगी। फिल्म की कहानी एक रात पर ही आधारित है जिसमें अलग हो चुका एक प्रेमी जोड़ा अचानक से विचित्र परिस्थितियों में 12 साल बाद मिलता है। यहां एक हत्या भी होती है जो अप्रत्याशित घटनाओं को जन्म देती है। इस फिल्म में पाउली डैम, अनूप सोनी, राहुल देव, दीपानिता शर्मा और आकाश दहिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

4 of 5
अविनाश दास - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्देशक अविनाश दास की इस अगली फिल्म से कथानक आधारित सिनेमा में दिलचस्पी रखने वालों को बड़ी उम्मीद थीं और लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। अविनाश ने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की टीवी सीरीज 'सत्यमेव जयते' से वर्ष 2012 में की थी। इस सीरीज के कोई 14 एपिसोड तक वह एक संवाददाता के रूप में जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने कमल स्वरूप की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द बैटल ऑफ बनारस' में उनका हाथ बंटाया। इसी के बाद उन्हें स्वरा भास्कर की फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का निर्देशन करने का मौका मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविनाश दास और इम्तियाज अली - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'अनारकली ऑफ आरा' अपने समय की चर्चित फिल्म रही। अविनाश को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'शी' के सह निर्देशन का काम भी मिला। इसका लेखन और निर्माण जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने किया।

अविनाश मैक्स प्लेयर के लिए भी एक वेब सीरीज पर महीनों पहले काम पूरा कर चुके हैं। वह सीरीज भी अभी प्रसारित होना प्रस्तावित है। फिल्म ‘रात बाकी है’ के बारे में जी5 प्रतिनिधि से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने माना कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा रही है और इस बारे में कोई नई तारीख तय होते ही इसकी सूचना दी जाएगी।

एक्टिंग से पहले कॉल सेंटर में नौकरी करते थे 'गुड्डू पंडित', जानिए कितनी थी सैलरी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें