फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Weekend: जयेशभाई जोरदार समेत इस वीकएंड इन फिल्मों और सीरीज का रहेगा बोलबाला, आज ही करें बिंज वॉच

Sun, 12 Jun 2022 07:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनाली बेंद्रे, जेनिफर विंगेट, सनाया ईरानी, मोहित मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी कंपनियां अक्सर एक ही दिन कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज करती हैं ताकि यूजर्स इनमें से अपने फेवरेट कंटेंट को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकें। मौजूदा समय में ओटीटी यूजर्स चाहते हैं कि उनके पास एक अच्छी वॉचलिस्ट हो जिससे वह अपने वीकेंड को और भी अधिक मजेदार बना सकें। आज हम आपके लिए हाल ही में रिलीज हुई मूवी और शोज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप इस वीकेंड का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कोड-एम सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कोड एम (सीजन 2)
कोड एम सीजन 2 में मेजर मोनिका मेहरा एक नए मिशन के लिए वापस आ गई हैं। वह देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकती हैं। यह नई जांच उन्हें कहां ले जाएगी, इसके लिए आपको यह वेब सीरीज देखनी पड़ेगी। सीरीज में जेनिफर विंगेट मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज सोनी लिव पर रिलीज हुई है जिसे आप इस वीकेंड अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
साइबर वार - फोटो : सोशल मीडिया
साइबर वार
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'साइबर वार - हर स्क्रीन क्राइम सीन' 10 जून को वूट पर रिलीज की गई है। इसकी कहानी मुंबई शहर पर बेस्ड है। सनाया ईरानी और मोहित मलिक स्टारर इस सीरीज में डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरे की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। तो अगर आप भी क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो सप्ताह के अंत में इसे देख सकते हैं।

4 of 6
द ब्रोकन न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
द ब्रोकन न्यूज
हम साथ साथ हैं और सरफरोश जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सोनाली बेंद्रे कई साल के ब्रेक के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 'द ब्रोकन न्यूज' के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया है। सोनाली बेंद्रे और जयदीप अहलावत अभिनीत यह वेब सीरीज दो भारतीय समाचार चैनलों के बीच प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मीडिया इंडस्ट्री के झूठ और संघर्ष सामने आते हैं। इस शो को जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
अर्ध - फोटो : सोशल मीडिया
अर्ध
पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी अर्ध एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राजपाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म से रुबीना दिलैक ने बॉलीवुड में एंट्री की है। यह फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में न रिलीज करके ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की गई है। राजपाल और रुबीना के अलावा फिल्म में हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक संघर्षरत थिएटर अभिनेता की कहानी दर्शाती है जो मुख्यधारा का अभिनेता बनना चाहता है। इस दौरान उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इस शुक्रवार को रिलीज होगी। इसे आप अपने फोन या स्मार्ट टीवी पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जयेशभाई जोरदार
बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' आज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह और शालिनी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'जयेशभाई जोरदार' दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा द्वारा निर्मित एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह एक पारंपरिक गुजराती सरपंच के बेटे के रूप में मुख्य भूमिका में हैं, जो समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है। यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें