फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chakrapani Maharaj: ‘गोमूत्र पार्टी’ के लिए चर्चा में रहे चक्रपाणि महाराज, ये हैं उनके कुछ विवादित बयान, जिसने बटोरीं सुर्खियां

Mon, 28 Feb 2022 11:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swami Chakrapani Maharaj - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत अपने नए रियलिटी शो लॉकअप के साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। रविवार से शुरू हुआ कंगना का यह रियलिटी शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो में वैसे तो बहुत से विवादित प्रतिभागी हैं लेकिन इनमें से एक हैं स्वामी चक्रपाणि। शो में कंगना ने उनपर कई आरोप लगाए जिसका स्वामी चक्रपाणि ने बचाव किया। चलिए आपको बताते हैं चक्रपाणि के जुड़े कुछ विवाद...
विज्ञापन

2 of 5
Swami Chakrapani - फोटो : Social Media

पापी लोगों की वजह से फैला कोराना
चक्रपाणि महाराज ने कहा था- कोराना वायरस जीव जंतुओं को खाने वाले मासांहारी के पाप का परिणाम है। इनके खिलाफ बने कड़े कानून, जीवों को मारकर खाने वाले ये ISIS जैसे आतंकियों से कम नहीं,मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 5
Swami Chakrapani - फोटो : Social Media
वैक्सीन में गाय का खून इस्तेमाल होने का दावा
स्वामी चक्रपाणि ने दावा किया था कि कोरोना वैक्सीन में गाय का खून है। इसलिए इसे देश में इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। हमको ऐसी जानकारी मिली है कि अमेरिका की जो वैक्सीन तैयार हुई है, उसमें गाय के खून का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा था भले ही जान चली जाए, लेकिन धर्म नष्ट नहीं होना चाहिए।

4 of 5
लॉकअप - फोटो : इंस्टाग्राम
‘गोमूत्र पार्टी’ के लिए चर्चा में थे
चक्रपाणि कोरोनो वायरस महामारी के शुरुआती दिनों में अपनी ‘गोमूत्र पार्टी’ के लिए चर्चा में थे। इस कार्यक्रम में पहले हवन किया गया और फिर कुल्हड़ में गोमूत्र पिया और पिलाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोग शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वामी चक्रपाणी - फोटो : ANI
स्वामी चक्रपाणि महाराज हिन्दू महासभा (Hindu Mahasabha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं। उनका आरोप है कि देश में हमेशा ही हिन्दुओं को ही निशाना बनाया जाता है। चक्रपाणी महाराज ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि जो भी विदेशी नागरिक भारत आए उसे एयरपोर्ट पर ही गोमूत्र पिलाने के साथ गोबर में स्नान कराया जाए, उसके बाद ही उसे देश में घूमने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें