मनोरंजन जगत में इन दिनों अलग-अलग बायोग्राफी पर कई सारी फिल्में और सीरीज देखने को मिल रही है। दर्शकों को भी सच्ची घटनाओं पर आधारित यह कहानियां पसंद भी आती है। ऐसी ही एक वेब सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के रिलीज होने के साथ ही इसे लेकर बहुत सारी बातें की जा रही है। 'रॉकेट ब्वॉयज' की कहानी देश के दो सबसे बड़े साइंटिस्ट डॉ. होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन पर आधारित है। इस सीरीज में उनकी शादी, सफलता, दोस्ती और कई पहलुओं को दिखाया गया है। हाल ही में रिलीज हुए इसके पहले सीजन को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सोनी लिव पर रिलीज हुई इस सीरीज में इश्वाक सिंह विक्रम साराभाई का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सीरीज में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। आइए जानते हैं कौन है इश्वाक सिंह-