फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series: इन पांच वजहों से जरूर देखनी चाहिए कोरियन ड्रामा जॉम्बी सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड'

Mon, 14 Feb 2022 04:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऑल ऑफ अस आर डेड' - फोटो : insta- sachapreviews
ओटीटी प्लेटफार्म पर के लोकप्रिय होने की वजह से हिंदी सीरीज के साथ ही दर्शकों में अन्य भाषाओं की सीरीज देखने का भी क्रेज बढ़ा है और अगर बात जॉम्बी सीरीज की हो तो दर्शकों में इसमें खासा क्रेज देखने के मिलता है। इस समय ओटीटी प्लेटफार्म पर कोरियन ड्रामा को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कोरियन कंटेंट एक बार फिर दर्शकों के बीच जगह बनाने में कामयाब रहा है। तो चलिए जानते हैं कि किन पांच वजहों से देखी जा सकती है कोरियन ड्रामा जॉम्बी सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड'।
विज्ञापन

2 of 6
'ऑल ऑफ अस आर डेड' - फोटो : insta-sachapreviews
दिलचस्प है कहानी-
'ऑल ऑफ अस आर डेड' एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसमें शुरू से आखिर तक स्कूली बच्चे खतरनाक जॉम्बी और उनसे जान बचाने की जद्दोजहद करते दिखाई देते हैं। जिसमें जबरदस्त थ्रिलर है। इसके 12 एपिसोड हैं, जिसमें आपको हर एपिसोड देखने में दिलचस्पी बढ़ती जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
ऑल ऑफ अस आर डेड' - फोटो : insta-allofusaredeadonnetflix
दोस्तो का इमोशनल कनेक्शन भी दिखाती है ये सीरीज
वेब सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड' में दोस्तों के बीच इमोशनल कनेक्शन देखने को मिलेगा तो वहीं माता-पिता की आंखों के सामने बच्चों को जॉम्बी बनते देखना भी काफी इमोशनल सीन हैं, जो बखूबी अच्छी तरह से फिल्माए गए हैं।

4 of 6
ऑल ऑफ अस आर डेड' - फोटो : insta-allofusaredeadonnetflix
स्कूल के ईर्द-गिर्द रची गई है कहानी-
जॉम्बी सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड' की कहानी एक स्कूल के से शुरु होती है और इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये कोरियन सीरीज का कहानी काफी यूनिक है, जो हॉलीवुड की जॉम्बी सीरीज से कई मायनों में अलग है। इस सीरीज में इमोशन्स के साथ एक्शन में है। जो इसको दिलचस्प होने के साथ ही रोमांचित भी बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
ऑल ऑफ अस आर डेड' - फोटो : insta-allofusaredeadonnetflix
नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे पॉपुलर कोरियन शो-
अगर बात वेब सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड' की करें तो स्किवड गेम के बाद यह नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाला दूसरा शो है। अगर आपको कुछ अलग हटकर रोमांचित कर देने वाली सीरीज देखने का शौक है तो आपको 'ऑल ऑफ अस आर डेड' जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑल ऑफ अस आर डेड' - फोटो : screen shot
वेबटून 'नाउ एट स्कूल' पर है आधारित
जॉम्बी सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड' जू डोंग गेउन के नावेर वेबटून 'नाउ एट स्कूल' पर आधारित है। थ्रिलर और रोमांच से भरी इस सीरीज में स्कूल के बच्चों के बीच जो तालमेल दिखाया गया है, वह बहुत ही मजेदार है। जो कोरियन दर्शकों के साथ दुनियाभर के दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें