फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series On Zombies: हॉरर देखने से नहीं लगता है डर, तो इस वीकएंड जरूर देखें जॉम्बीज बेस्ड ये फिल्में-सीरीज

Sat, 30 Jul 2022 10:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीकएंड आते ही अगर आप भी ओटीटी पर अपने लिए वॉचलिस्ट तैयार करने लगते हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए मददगार साबित होगी।
 
विज्ञापन
1 of 6
Web Series On Zombies - फोटो : सोशल मीडिया

वीकएंड आते ही अगर आप भी ओटीटी पर अपने लिए वॉचलिस्ट तैयार करने लगते हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए मददगार साबित होगी। अगर आप एक्शन, कॉमेडी और रोमांस देखकर पक चुके हैं तो आपके लिए एक और जॉनर है, जो आपका वीकएंड मनोरंजक बना सकता है। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर काफी पसंद आता है। ऐसे में अब हॉरर के साथ ही एक और जॉनर तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। हॉरर कंटेंट पसंद करने वालों के लिए जॉन्बी मूवीस और सीरीज भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं ओटीटी पर मौजूद जॉम्बी पर आधारित ऐसी ही कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
ऑल ऑफ अस आर डेड' - फोटो : insta-allofusaredeadonnetflix

ऑल ऑफ अस आर डेड

जॉम्बी सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड' की कहानी एक स्कूल के से शुरु होती है और इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये कोरियन सीरीज का कहानी काफी यूनिक है, जो हॉलीवुड की जॉम्बी सीरीज से कई मायनों में अलग है। इस सीरीज में इमोशन्स के साथ एक्शन में है। जो इसको दिलचस्प होने के साथ ही रोमांचित भी बनाता है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
द वॉकिंग डेड  - फोटो : सोशल मीडिया

द वॉकिंग डेड 

जॉम्बीज बेस्ड यह हॉरर ड्रामा सीरीज आपको डराने के साथ ही साथ भी हैरान भी करेगी। सीरीज में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो सुबह उठते ही खुद को एक ऐसी दुनिया में पाता है, जो जॉम्बी से भरी पड़ी है। जिंदा लाशों की इस भीड़ में वह अपने परिवार को तलाश करता नजर आता है। सीरीज में यह सफर बेहद दिलचस्प दिखाया गया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

4 of 6
ट्रेन टू बुसान - फोटो : फाइल

ट्रेन टू बुसान

ट्रेन टू बुसान एक और कोरियाई फिल्म है, जो जॉम्बीज से भरी की दुनिया को दिखाती है। फिल्म की कहानी सोक-वू (गोंग यू) के आसपास बुनी गई है, जो एक पिता है और अपनी बेटी को बुसान में उसकी मां से मिलने के लिए ले जा रहा है। लेकिन इस दौरान जिस ट्रेन में वह सफर कर रहे होते हैं, उसके सारे यात्री जॉम्बी बन जाते हैं। एक हाई स्पीड ट्रेन में वे कैसे जीवित रहते हैं, यह देखना एक रोमांचकारी अनुभव है। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
किंगडम  - फोटो : सोशल मीडिया

किंगडम 

कोरियन वेब सीरीज किंगडम अब तक की बेहतरीन जॉम्बी वेब सीरीज में से है। सीरीज की कहानी आपको सोलहवीं सदी में ले जाएगी। सीरीज में दिखाया गया है कि उस दौर में एक क्राउन प्रिंस कैसे जॉम्बी से अपने देश और लोगों को बचाता है। यह कहानी भी बेहद दिलचस्प है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेताल - फोटो : Social Media

बेताल

अगर आप भारतीय जॉम्बी वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो बेताल आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगी। विनीत कुमार सिंह और अहाना कुमरा अभिनीत यह सीरीज पौराणिक कथाओं और जॉम्बी थ्रिलर का एक अच्छा मिश्रण है। शाहरुख खान की रेड द्वारा सह-निर्मित यह शो सर्वश्रेष्ठ भारतीय जॉम्बी श्रृंखला है। यह सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें