फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Romantic Web Series: इस वीकेंड प्यार की चाशनी में डूबने के लिए हो जाइये तैयार, रिलेक्स मोड में देखें ये रोमांटिक वेब सीरीज

Fri, 27 May 2022 01:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोमांटिक वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं प्यार की कोई भाषा नहीं होती है, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। ये किसी को भी, कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। प्यार के इस प्यारे एहसास को हम स्क्रीन पर देखकर खुश होते हैं तो कभी रोते हैं। असल मायनों में तो बॉलीवुड को ही प्यार की पहली पाठशाला माना जाता है। यहां इश्क, रोमांस और जुनून का पाठ बखूबी समझाया जाता है। बड़े पर्दे से होते हुए ये प्यार अब वेब सीरीज में भी नजर आने लगा है। इन सीरीज में दिखाई गई प्यार की भीनी-भीनी महक से आपका मन भी महक उठेगा। वेब सीरीज में आपको प्यार की अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। तो आपके वीकेंड को हसीन बनाने के लिए हम लेकर आए हैं रोमांस से भरी कुछ वेब सीरीज की लिस्ट-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बंदिश बैंडिट्स - फोटो : Social Media
बंदिश बैंडिट्स
इस रोमांटिक वेब सीरीज में एक ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है जिनकी दो अलग-अलग दुनिया है। लेकिन संगीत के जरिए हुई दोनों की मुलाकात कब प्यार में बदल जाती है ये उन्हें पता ही नहीं चलता। इस वेब सीरीज में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, कुणाल रॉय कपूर और राजेश तैलंग मुख्य कलाकार के रूप में शामिल हैं। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लिटिल थिंग्स  - फोटो : Social Media
लिटिल थिंग्स
लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले कपल के बीच में प्यार, नोकझोंक और लड़ाई होती रहती है। प्यार के इन्हीं खट्टे मीठे पलों को इस क्यूट सी लव स्टोरी में दिखाया गया है। इस वेब सीरीज में मिथिला पाल्कर और ध्रुव सहगल मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।

4 of 6
बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश
गरीब घर की लड़की और अमीर लड़के की मोहब्बत की जुनून भरी कहानी को बॉलीवुड में भी खूब दिखाया गया है। बारिश वेब सीरीज भी कुछ ऐसी ही है। इसमें एक अमीर बिजनेसमैन गरीब कामकाजी लड़की से प्यार कर बैठता है। वह उससे शादी भी कर लेता है, लेकिन इस बीच दोनों को काफी संघर्ष से गुजरना पड़ता है। इस सीरीज में शरमन जोशी, आशा नेगी, प्रिया बनर्जी, बेनाफ पटेल, साहिल श्रॉफ आदि मुख्य मूमिका में हैं। इसे आप आल्ट बालाजी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
परमानेंट रूममेट्स
इस वेब सीरीज में आपको मोहब्बत, लड़ाई, कॉमेडी और भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा। इसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। परमानेंट रूममेट्स में सुमित व्यास, निधि सिंह, दीपक कुमार मिश्रा, शिशिर शर्मा, दर्शन जारीवाला और शिबा चढ़्ढ़ा आदि मुख्य भूमिका में हैं। ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 
इस सीरीज की कहानी दो प्रेमी जोड़े के लव, ब्रेकअप और कभी खत्म ना होने वाले रोमांस के आसपास घूमती है। सीरीज के पहले सीजन में विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी मुख्य किरदार में नजर आए थे। जबकि तीसरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी साथ में नजर आ चुके हैं। एकता कपूर की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल एम एक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें