फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anime Movies: रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी फिल्मों को देखकर भर गया मन, तो इन एनिमे मूवीज से करें अपना मनोरंजन

Wed, 16 Mar 2022 04:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एनिमे मूवीज - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपने अभी एनिमे नहीं देखी या इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आप मनोरंजन के एक बढ़िया माध्यम को मिस कर रहे हैं। एनिमे का क्रेज इतना बढ़ रहा है कि इसने दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल कर ली है। अभी कुछ समय से एनिमे पूरी दुनिया के दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन एनिमे फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप जब मन चाहे देख सकते हैं। ‘एनिमे’ एक जापानी टर्म है। एनिमेशन को ही जापानी में एनिमे कहा जाता है, लेकिन मॉडर्न कल्चर में जापानी एनिमेटेड शोज और फिल्मों के बढ़ते क्रेज के बाद इन्हें ‘एनिमे’ की कैटेगरी में ही रखा जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ए साइलेंट वॉइस - फोटो : सोशल मीडिया
ए साइलेंट वॉइस  (A Silent Voice)
यह मूवी साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस एनिमे का निर्देशन नाओको यामादा ने किया है। इसमें एक लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो बुली किए जाने पर स्कूल से चली जाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें मियू इरिनो, साओरी हयामी, आओई यूकी, और अन्य मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
5 सेंटीमीटर पर सेकेंड - फोटो : सोशल मीडिया
5 सेंटीमीटर पर सेकेंड (5 Centimetre per Second)
यह एनिमे उन लोगों को जरूर देखनी चाहिए, जो एनिमे देखना शुरू कर रहे हैं। इस फिल्म को 2007 में रिलीज किया गया था। यह दो दोस्तों के प्यार की कहानी है। दोनों के प्यार की असली परीक्षा तब होती है, जब एक को दूसरे शहर जाना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन मकोतो शिंकाई और सितारों, केंजी मिजुहाशी, योशिमी कोंडो, हिलेरी हाग और अन्य ने किया है।

4 of 7
योर नेम - फोटो : सोशल मीडिया
योर नेम (Your Name)
यह 2016 में रिलीज हुई थी और उस समय की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म बन गई थी। यह एक लव स्टोरी है, जिसमें लड़का और लड़की कभी मिले नहीं होते लेकिन सपनों के जरिए दोनों बात करते हैं। एक दिन जब दोनों मिलने की बात करते हैं, तो उसके बाद पूरी कहानी ही बदल जाती है। इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
आई वांट टू ईट योर पैनक्रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
आई वांट टू ईट योर पैनक्रियाज ( I Want to Eat Your Pancreas)
यह जापानी लेखक योरू सुमिनो के नॉवेल लेट मी ईट योर पैनक्रियाज पर आधारित है। इस फिल्म में एक लड़के को अस्पताल के वेटिंग रूम में एक किताब मिलती है, जिसे देखकर उसे पता चलता है कि वह उसकी क्लासमेट की है। उस किताब को पढ़कर वह जान जाता है कि उसकी क्लासमेट एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है।
विज्ञापन

6 of 7
इन दिस कॉर्नर ऑफ वर्ल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिस कॉर्नर ऑफ वर्ल्ड (In This Corner of the World)
साल 2016 में आई इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में एक लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा में रहती है और उसकी शादी एक ऐसे व्यक्ति से हो जाती है जिसे वह मुश्किल से जानती है। इस फिल्म का निर्देशन सुनाओ काताबुची ने किया है और इसमें रीना नोनन, योशिमासा होसोया मुख्य भूमिका में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्पिरीटेड अवे - फोटो : सोशल मीडिया
स्पिरीटेड अवे  (Spirited Away)
यह 2डी मूवीज में सबसे बेदतरीन मूवीज में से एक है। इसकी कहानी एक दस साल की चिहिरो नाम की लड़की की है, जो एक अपने माता-पिता के साथ एक पार्क में खो जाती है और उसके माता-पिता सूअर बन जाते हैं। चिहिरो को एक हाकू नाम का व्यक्ति मिलता है, जो उसे कहते है कि अपने माता-पिता और खुद को इस जगह से बाहर सुरक्षित ले जाने के लिए उसे काम करना होगा। इस फिल्म को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें