फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी आमिर खान का मोस्ट फेवरेट था ये डायरेक्टर, अब ‘सेमी पॉर्न’ वेब सीरीज बनाने को हुआ मजबूर

Tue, 27 Oct 2020 04:52 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
विक्रम भट्ट - फोटो : file photo
अपने चाचा महेश भट्ट की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ के सेट पर आमिर खान के दोस्त बने निर्देशक विक्रम भट्ट ने हिंदी सिनेमा को कुछ कालजयी सुपरडुपर हिट फिल्में दी हैं। लेकिन, इन दिनों वह सार्थक सिनेमा से दूर अपनी एक अलग दुनिया बसा चुके हैं। इस दुनिया में सेक्स है, गालियां हैं और हैं ऐसी कहानियां जो एकबारगी देखने पर भरोसा भी नहीं होता कि विक्रम भट्ट की बनाई हुई हैं। हिंदी सिनेमा पर ओटीटी के असर का जीता जागता उदाहरण बन चुके विक्रम भट्ट ने मंगलवार को एक और ऐसी ही सीरीज शुरू की।
 
विज्ञापन

2 of 7
vikram bhatt - फोटो : file photo
निर्माता भी बन चुके निर्देशक विक्रम भट्ट इन दिनों बड़ा पर्दा छोड़ मोबाइल की स्क्रीन पर ही सुख ढूंढ रहे हैं। विक्रम ने इसी कड़ी में एक थ्रिलर वेब सीरीज 'डर्टी गेम्स' की योजना बनाई है जिसकी शूटिंग मंगलवार से मुंबई में शुरू हो गई। दुनिया के मौजूदा हालात को समझते हुए वेब सीरीज की पूरी टीम स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रही है। इसमें संदीपा धर और ओमकार कपूर मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 1920 के पोस्टर - फोटो : file photo
विक्रम भट्ट ने जब वर्ष 2008 में आई फिल्म '1920' बनाई, उसके बाद से उनकी पूरी दुनिया ही बदल गई। थ्रिलर जॉनर के लिए मशहूर रहे विक्रम हॉरर फिल्में बनाने लगे जिनमें '1920' के बाद 'शापित', 'हांटेड 3डी', 'डेंजरस इश्क', 'राज 3डी', 'क्रिएचर 3डी', 'राज- रिबूट', '1921', 'घोस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में 'हांटेड 3डी', 'राज- रिबूट' जैसी कुछ एक ही फिल्में रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया। इसी बीच विक्रम ने एंट्री मारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर।

4 of 7
विक्रम भट्ट - फोटो : file photo
बदलते समय के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत करने से विक्रम खुद को बहुत संतुष्ट बताते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शायद मैं पहला फिल्म निर्देशक हूं जिसने इंटरनेट पर गंभीर रूप से काल्पनिक कहानियां बताने की शुरुआत की। 'माया' और 'ट्विस्टेड' सीरीज ऐसी हैं जो धीरे-धीरे अपने चौथे सीजन की ओर बढ़ चली हैं। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। पिछले कुछ सालों में ओटीटी ने मनोरंजन की दुनिया को ही बदल कर रख दिया है। बदलाव के साथ यहां अब मुकाबला भी काफी है।'
विज्ञापन

5 of 7
विक्रम भट्ट - फोटो : file photo
विक्रम बड़े पर्दे के लिए तो थ्रिलर और हॉरर सामग्री ही बनाते थे। लेकिन, जब से उनके हाथ में ओटीटी की ताकत लगी तो उन्होंने हॉरर और थ्रिलर के साथ थोड़ी कामुक सामग्री भी परोसना शुरू कर दी। इंटरनेट पर उनकी वेब सीरीज 'ट्विस्टेड', 'माया', 'स्पॉटलाइट', 'गहराइयां', 'नेकेड', 'हद' कुछ ऐसी वेब सीरीजें और उनके विभिन्न सीजन हैं जो कहानी के अलावा उनमें दिखाए गए कुछ कामुक दृश्यों के लिए ज्यादा देखे जाते हैं। इसलिए यह सभी प्रोजेक्ट इंटरनेट पर काफी मशहूर भी हुए। विक्रम के ज्यादातर प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में ही बिना शुल्क चुकाए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विक्रम भट्ट - फोटो : file photo
बात करें अगर विक्रम की फिल्म '1920' से पहले के उनके सिनेमा की तो उन्होंने अपने करियर में 'गुलाम', 'राज', 'आवारा पागल दीवाना', 'फुटपाथ', 'दीवाने हुए पागल' जैसी कुछ चर्चित फिल्में दी हैं। 'गुलाम' बतौर निर्देशक उनकी आमिर खान के साथ सुपर डुपर हिट फिल्म रही। इसी फिल्म ने रानी मुखर्जी को भी हिंदी सिनेमा में एक नई पहचान दी। हॉरर को बी व सी ग्रेज से बाहर लाने की सफल कोशिश विक्रम ने फिल्म 'राज' की थी। आमिर खान के भाई फैजल खान को लेकर भी विक्रम 1994 में फिल्म 'मदहोश' बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विक्रम भट्ट - फोटो : file photo
अब विक्रम जिस वेब सीरीज 'डर्टी गेम्स' का निर्देशन कर रहे हैं वह भी एक थ्रिलर ही है। यह एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की कहानी है जो एक हत्या के इल्जाम में पकड़ा जाता है। विक्रम इसका निर्माण भी अपने बैनर लोनरेंजर प्रोडक्शन के तले कर रहे हैं। और इसकी निर्माता हैं खुद विक्रम की बेटी कृष्णा भट्ट। यह सीरीज अगले साल रिलीज होगी।

पढ़ें: ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ के सेट पर पहुंची जूही परमार का असर, समझिए क्यों घबराई हुई थीं सृष्टि जैन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें