'मिशन इम्पॉसिबल' में टॉम क्रूज
- फोटो : social media
फिल्म का नाम- मिशन इम्पॉसिबल, मिशन इम्पॉसिबल 2, मिशन इम्पॉसिबल (रोग नेशन)
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
कौन 'ईथन हंट' को पसंद नहीं करता होगा! इस नाम से तुरंत टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज का नाम सभी के दिमाग में आता है। इसका क्रेज भी जेम्स बॉन्ड की किसी फिल्म की तरह ही सिने प्रेमियों में देखने मिलता है। इसके कुछ पार्ट्स नेटफ्लिक्स पर हिंदी में मौजूद हैं, जिनमें इसका साल 1996 में आया पहला पार्ट, साल 2000 में आया दूसरा पार्ट और साल 2015 में आया पांचवा पार्ट शामिल है। टॉम क्रूज की फिल्मों को देखने वाले भारतीय दर्शकों के लिए ह किसी ट्रीट से कम नहीं।