कोरोना काल से लोगों के बीच लोकप्रिय होंगे ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई तरह की वेब सीरीज मौजूद हैं। ओटीटी पर मौजूद विभिन्न जोनर की यह सीरीज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है। ऐसे में यदि आप भी थ्रिल, सस्पेंस और क्राइम कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो जी5 पर उपलब्ध इन पांच वेब सीरीज का आनंद उठा सकता है-
माफिया
बिरसा दासगुप्ता द्वारा निर्देशित मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज माफिया की कहानी 6 दोस्तों के इर्द- गिर्द घूमती है। यह दोस्त कॉलेज के कई सालों बाद मधुपुर के जंगलों में फिर से मिलते हैं। दोस्तों का यह री- यूनियन आपको सिर्फ 8 एपिसोड में ही एक रोलर- कोस्टर एडवेंचर पर ले जाएगा।