फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ott Movies: ओटीटी पर मौजूद हैं ये पांच बेहतरीन फिल्में, तीसरे नंबर वाली जरूर देख लेना

Sat, 20 Nov 2021 12:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ott Movies - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज देखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अब ज्यादा से ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर ही रिलीज किए जा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के थमने के बाद देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर 100 फीसदी क्षमता से खुल गए हैं लेकिन ओटीटी की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। बीते रोज ही कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट मृणाल ठाकुर हैं। हालांकि इससे पहले भी ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिसे आपको जरूर देखनी चाहिए। तो चलिए एक नजर डालते हैं ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई इन पांच बेहतरीन फिल्मों पर...
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि रॉकेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रश्मि रॉकेट-जी5
तापसी पन्नू की यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में तापसी के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, प्रियांषु पेनयुली और सुप्रिया पाठक जैसे शानदार कलाकारों ने भी मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म को आकर्ष खुराना ने डायरेक्ट किया है। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। अगर आपने यह फिल्म अब तक नहीं देखी तो देख लीजिए।
विज्ञापन

3 of 6
सरदार उधम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरदार उधम-अमेजन प्राइम वीडियो
विक्की कौशल की यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म 'सरदार उधम' (Sardar Udham) को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया गया है। वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स ने भी इस पर काफी मेहनत की है, जो फिल्म में भी साफतौर पर देखी जा सकती है।

4 of 6
जय भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जय भीम- अमेजन प्राइम वीडियो
सूर्या के इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए कम है, अगर आप उनमें से हैं जिन्होंने अब तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो देर मत कीजिए इस वीकेंड एन्जॉय करिए यह फिल्म। इस फिल्म को समीक्षको ने काफी सराहा है।
विज्ञापन

5 of 6
मीनाक्षी सुंदरेश्वर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
मीनाक्षी सुंदरेश्वर- नेटफ्लिक्स
‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ एक नवविवाहित जोड़ी की कहानी बयां करती फिल्म है जिसमें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप्स, कॅरियर को चुनने के विकल्पों और कई अन्य चुनौतियों को दिखाया गया है, जो इन दोनों के रास्ते में आती हैं। सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी अभिनीत इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हम दो हमारे दो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हम दो और हमारे दो- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म 'हम दो और हमारे दो' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इस कॉमेडी रोमांटिक फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा परेश रावल, रत्ना पाठक और अपराशक्ति खुराना भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें