हम दो हमारे दो
ओटीटी- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म 'हम दो और हमारे दो' आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस कॉमेडी रोमांटिक फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा परेश रावल, रत्ना पाठक और अपराशक्ति खुराना हैं। दरअसल, फिल्म में कृति एक ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जिसके माता पिता हो और एक कुत्ता हो। राजकुमार को कृति बेहद पसंद होती है। ऐसे में वह उनसे शादी करने के लिए नकली मां-बाप ले आते हैं। फिल्म के अच्छे रिव्यू तो नहीं मिले थे लेकिन कॉमेडी के लिए आप इसे जरूर देख सकते हैं।