देश में जहां बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक बहुतायात में हैं, तो वहीं दर्शकों का एक बड़ा तबका हॉलीवुड कंटेंट को भी काफी पसंद करता है। इसलिए कई शोज और फिल्में देखने को मिल जाती हैं, जिनकी कहानी हॉलीवुड से इंस्पायर होती है। कई बार शोज और फिल्मों की कहानी सिर्फ इंस्पायर होती है, तो कई बार ये विदेशी फिल्मों का अडॉप्टेड वर्जन भी होती हैं। आज ओटीटी प्लेटफार्म्स पर दर्शकों को हिंदी भाषा के अलावा हॉलीवुड से लेकर हर भाषा का कंटेंट देखने को मिल जाता है। इसलिए विदेशी शोज भी आजकर दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। ओटीटी पर मौजूद कई मशहूर हिंदी वेब सीरीज भी हैं, जिनकी काहनियां विदेशी शोज पर आधारित हैं।