झांसी की रानी
- फोटो : social media
झांसी की रानी (जी 5)
झांसी की रानी का नाम सुनते ही उनकी वीरता और साहस के किस्से याद आने लगते हैं। झांसी की रानी उल्का गुप्ता, कृतिका सेंगर, समीर धर्माधिकारी और अमित पचोरी अभिनीत एक हिंदी ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें चौदह वर्ष की आयु में एक पंडित की पुत्री 'मनु' का विवाह झांसी के राजा से होता है। जैसे-जैसे वह बड़ी होती है, वह भारत में ब्रिटिश शासन का तिरस्कार करती है और इसका मुकाबला करने के लिए क्रांति गुरु का रूप धारण करती है। इनकी कहानी को देखने के लिए आप अभी 'जी 5' एप डाउनलोड कर सकते हैं।