फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Comedy Web Series: खाली समय में देख डालिए ये पांच कॉमेडी वेब सीरीज, हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 07 Jun 2020 05:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेब सीरीज - फोटो : Social Media
पिछले कुछ सालों में मोबाइल हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। हमारे कई काम तो मोबाइल के बिना अब असंभव से हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त वैसे ही पूरा  देश परेशानियों से जूझ रहा है। कई जगहों पर लॉकडाउन में छूट भी मिल गई है। लेकिन फिर भी अभी ज्यादातर लोग अपना वक्त घर पर टेंशन में बिता रहे हैं। अगर आपके सिर पर भी कोई छोटी-मोटी टेंशन है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो खुलकर हंस लीजिए। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही तो अपना फोन उठाइए और ये पांच कॉमेडी वाली वेब सीरीज देख डालिए। 
विज्ञापन

2 of 6
बैंग बाजा बारात - फोटो : Social Media
बैंग बाजा बारात
यशराज बैनर के यूथ विंग की वेब सीरीज फिल्म 'बैंग बाजा बारात' आपको खूब हंसाएगी। इसे रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर 'बैंड बाजा बारात' की थीम पर बनाया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है, जो शादी करना चाहता है लेकिन जब बात आगे बढ़ती है तो कहानी एक नया मोड़ ले लेती है। प्यार, मनोभाव और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस कहानी में कई बेहद दिलचस्प सीन हैं। इसमें अली फजल, आएशा रजा, गजराज राव, रजित कपूर, शेरनाज पटेल, प्रीतिका चावला और नील भूपलम ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
चाचा विधायक हैं हमारे - फोटो : Social Media
चाचा विधायक हैं हमारे
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान की वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' एक रॉनी नाम के एक लड़के, उसके परिवार और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। रॉनी सबसे कहता है कि उसके चाचा विधायक हैं। इसके पीछे एक ही कारण है सरनेम। दरअसल इलाके के विधायक और रॉनी का सरनेम 'पाठक' है और रॉनी इस बात का फायदा अपना रौब जमाने के लिए करता है। इस तैश में कई दफा रॉनी मुश्किलों में भी घिर जाता है। आईएएस की कोचिंग के लिए रॉनी के पापा उसे दिल्ली भेजते हैं, लेकिन वह लौटकर अपने शहर इंदौर पहुंच जाता है। कहानी में कई मोड़ आते हैं, जो आपको खूब हंसाएंगे। इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

4 of 6
बेक्ड - फोटो : Social Media
बेक्ड
अगर आप किसी के जिंदगी के सबसे अच्छे और यादगर पलों के बारे में पूछेंगे तो वो अपने कॉलेज के दिनों के बारे में बताएगा। कॉलेज और स्कूल के दिनों की बात ही कुछ और होती है। बेक्ड एक ऐसी ही वेब सीरीज है जो आपको आपके कॉलेज के दिनों में ले जाएगी। ये वेब सीरीज दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों पर आधारित है। ये छात्र खाली समय को इस्तेमाल करने और जरूरतों को पूरा करने के लिए मिड नाइट फूड डिलिवरी सर्विस शुरू करते हैं। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रिपलिंग - फोटो : Social Media
ट्रिपलिंग
 वेब सीरीज ट्रिपलिंग में इमोशन, ड्रामा, फन, और ढेर सारे मसाले हैं इसे बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज की लिस्ट में बहुत ऊपर ले आते हैं। यह कहानी है चन्दन, चंचल और चितवन की है जो सिबलिंग्स हैं। इनकी एक दूसरे से बिलकुल भी नहीं बनती। और न चाहते हुए भी इन्हें एक लम्बी रोड ट्रिप पर जाना पड़ जाता है। इनकी रोड ट्रिप आपको खूब हंसाएगी। इसे आप टीवीएफ पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द आम आदमी फैमिली - फोटो : Social Media
द आम आदमी फैमिली
यूं तो टीवी पर आने वाला हर दूसरा सीरियल आम आदमी की जिंदगी पर आधारित होता है लेकिन द आम आदमी फैमिली वेब सीरीज की कहानी थोड़ी सी हट कर है। क्योंकि इस कहानी में न कोई विलेन है, न कोई मेलोड्रामा। फिर भी इस कहानी में हैं आपके मन को गुदगुदाने वाले और दिल को छू जाने वाले कई सारे अनोखे पल। इस कहानी में एक ऐसे अनोखे परिवार की कहानी है जो आपको हर पल एक नयापन और दिलचस्प बातों के बारें में बताएगी। इसे आप टीवीएफ पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें