‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर' अमेजन प्राइम की अबतक की सबसे महंगी वेब सीरीज बताई जा रही है। इस सीरीज को बहुत बड़े स्केल पर शूट किया गया है, जिसका बजट तकरीबन 400 मिलियन डॉलर से अधिक बताया जा रहा है। इतने बड़े बजट में बनी इस सीरीज को दुनिया के 240 देशों में विभिन्न भाषाओं में रिलीज किया गया था। भारत में भी 'द रिंग्स ऑफ पॉवर' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई थी। आपको बता दें प्राइम ने 'द रिंग्स ऑफ पॉवर' का क्रेज बरकरार रखने के लिए सीरीज का एक-एक एपिसोड हर हफ्ते रिलीज करने का फैसला किया है। इसलिए अभी तक इसके 2 एपिसोड्स ही जारी किए गए हैं।