फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

K-drama Series: सस्पेंस और थ्रिलर के हैं शौकीन तो आज ही देख डालें ओटीटी पर मौजूद ये कोरियन फिल्में-सीरीज

Sat, 17 Sep 2022 04:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता के चलते मेकर्स ने हर दिन दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया पेश करते ही रहते हैं। हाल ही में जी5 पर एक वेब सीरीज ‘दुरंगा’ को सभी ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
1 of 6
K-drama Series - फोटो : Social media
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता के चलते मेकर्स ने हर दिन दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया पेश करते ही रहते हैं। हाल ही में जी5 पर एक वेब सीरीज ‘दुरंगा’ को सभी ने काफी पसंद किया। सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर यह सीरीज एक कोरियन ड्रामा की हिंदी रीमेक है। ऐसे में अगर आपको यह सीरीज पसंद आई है तो ओटीटी पर ऐसी ही कई कोरियन अन्य सीरीज भी मौजूद हैं, जिन्हें आप देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ओटीटी पर मौजूद हिंदी में डब की कोरियन की सीरीज के बारे में-
विज्ञापन

2 of 6
द साइलेंस सी - फोटो : Social media

द साइलेंस सी 

चोई हांग योंग (Choi Hang-Yong) द्वारा निर्देशित द साइलेंट सी एक बेहतरीन कोरियन ड्रामा है, जिसे आप अपनी वॉट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। सीरीज मिशन पर निकले एक क्रू की कहानी है, जो अपने इस मिशन के दौरान एक हादसे का शिकार हो जाती है।  अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट देखना पसंद हैं, तो यह वेब सीरीज आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगी। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन

3 of 6
फ्लावर ऑफ इविल - फोटो : Social media

फ्लावर ऑफ इविल

हाल ही में आई हिंदी सीरीज दुरंगा कोरियव सीरीज फ्लावर ऑफ इविल का ही हिंदी रीमेक है। सीरीज की कहानी एक पुलिस अफसर के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हत्या के मामले पर काम कर रही है। इस दौरान जांच करते हुए उसे पता चलता है कि हत्या का यह मामला उसके पति से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है। सस्पेंस और थ्रिल से भरी ये सीरीज काफी मनोरंजक काफी होगी। इस एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

4 of 6
कॉन्फिडेंशियल असाइनमेंट - फोटो : Social media

कॉन्फिडेंशियल असाइनमेंट 

इस कोरियन ड्रामा फिल्म की कहानी एक जासूस को पकड़ने पर आधारित है, जिसके लिए साउथ और नॉर्थ कोरिया की टीम जी- जान लगा देती है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
मास्टर - फोटो : Social media

मास्टर

फिल्म मास्टर भी एक कोरियन ड्रामा सीरीज है,जो थ्रिल से भरपूर है। साइबर फ्रॉड पर आधारित ये फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर ड्रामा साबित होगी। इसकी कहानी एक ऐसे ऑफिसर के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो साइबर क्राइम का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रहा है। इस फिल्म को भी यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्क्विड गेम सीजन 2 के रिलीज की घोषणा - फोटो : insta

स्क्विड गेम

नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज स्क्विड गेम एक मशहूर कोरियन ड्रामा सीरीज है, जिसे दुनियाभर में काफी पसंद किया था। सस्पेंस- थ्रिलर आधारित यह सीरीज लोगों को इतनी पसंद आई थी कि मेकर्स ने इसके दूसरे भाग का भी एलान कर दिया है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें