ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार, लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल 'अनुपमा' का प्रीक्वल रिलीज करने के लिए बिल्कुल तैयार है। हॉटस्टार स्पेशल की यह सीरीज महिलाओं की भावना और उनके सपनों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसका नाम 'अनुपमा - नमस्ते अमेरिका' है। बता दें कि इस सीरीज को राजन शाही और इशिका शाही ने अपने प्रोडक्शन बैनर 'आईशाही एंटरटेनमेंट' के तले बनाया है। यह सीरीज दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी, जिसमें अनुपमा और वनराज की शादी को लगभग नौ साल हो चुके होंगे। शो में शाह परिवार में मोटी बा, बा, बापूजी अनुपमा, वनराज, समर और तोशु दिखाई देंगे।