फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ott: ‘द ब्रोकन न्यूज’ से ओटीटी डेब्यू करने को तैयार हैं सोनाली बेंद्रे, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Thu, 12 May 2022 10:12 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जल्द ही 'द ब्रोकन न्यूज' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं, जो लोकप्रिय ब्रिटिश श्रृंखला 'प्रेस' का भारतीय रूपांतरण है। अभिनेत्री कैंसर से उबरने के बाद पहली बार किसी शो में अभिनय करती नजर आएंगी। सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने ओटीटी डेब्यू की जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि मैं अभी भी इस बात की प्रक्रिया में लगी हूं कि यह असल में हो रहा है!! आखिरकार...खबर सामने है। सेट पर वापस आना, क्रिएटिव प्रोसेस में वापस आना, सह अभिनेताओं और निर्देशक से बातचीत करना...किरदार में जान डालना बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन

3 of 4
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं जी5 के साथ ओटीटी डेब्यू करके बहुत खुश हूं, हमने एक परिवार जैसे एक साथ बहुत कुछ किया है। मुझे इस शो का कॉन्सेप्ट शुरू से ही पसंद आ था और मुझे इस बात पर गर्व है कि यह कैसा निकला...आप सभी के इसे देखने का मैं इंतजार नहीं कर सकती।
विज्ञापन

4 of 4
जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया
'द ब्रोकन न्यूज' का निर्देशन विनय वैकुल कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स 'अरण्यक' का निर्देशन किया है। शो की कहानी मुंबई स्थित दो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों पर आधारित है। एक चैनल है 'आवाज भारती', जो एक स्वतंत्र, नैतिक समाचार चैनल है और दूसरा 'जोश 24/7' एक सनसनीखेज व आक्रामक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। जी5 पर आना वाला शो कब रिलीज होगा इसकी घोषणा नहीं की गई है। इसमें सोनाली के साथ जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, आकाश खुराना, किरण कुमार समेत कई सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें