फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series : मुग्धा गोडसे के साथ 'ब्लडी ब्रदर्स' में किसिंग सीन पर बोलीं श्रुति सेठ, पहले कभी नहीं किया था ऐसा

Sun, 13 Mar 2022 05:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति सेठ और मुग्धा गोडसे - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस श्रुति सेठ जल्द ही जी 5 की ‘ब्लडी ब्रदर्स’ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। सीरीज में श्रुति सेठ और को-स्टार मुग्धा गोडसे के बीच एक किसिंग सीन भी फिलमाया गया है। इस सीन को शूट करने के अपने अनुभव को हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रुति सेठ ने साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
श्रुति सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इंटरव्यू में श्रुति सेठ ने इस सीन को फनी बताया। श्रुति कहती हैं कि हम दोनों ने इससे पहले कभी भी इस तरह का कोई सीन नहीं किया था, लेकिन हमारे डायरेक्ट शाद अली ने हमें इस सीन को शूट करने में सहज महसूस कराया और फिर हमने इस सीन को जल्द शूट कर लिया ताकि यह नेचुरल लगे।
विज्ञापन

3 of 5
श्रुति सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
जब श्रुति से पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि दर्शकों का रिस्पांस इस सीन को लेकर कैसा होगा। इसका जवाब देते हुए श्रुति ने कहा कि दर्शकों के रिस्पांस के लिए हमें उनके सीरीज को देखने का इंतजार करना होगा, तभी वो अपना रिस्पांस दे पाएंगे। श्रुति ने सीरीज में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर कहा कि इतने टैलेंटेड एक्टर्स के साथ काम करना एकदम एक्टिंग स्कूल में काम करने जैसा है।

4 of 5
ब्लडी ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्लडी ब्रदर्स' वेब सीरीज का निर्देशन साथिया फेम डायरेक्टर शाद अली ने किया है। यह ब्रिटिश सीरीज ‘गिल्ट’ का हिंदी में ऑफिशिलय रीमेक है। इसकी कहानी दो भाइयों की कहानी है। सीरीज में श्रुति सेठ, मुग्था गोडसे, जयदीप अहलावत, जीशान अयूब, सतीश कौशिक, टीना देसाई, जितेंद्र जोशी और माया अलघ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रुति सेठ अपने पति दानिश असलम और बेटी के साथ - फोटो : Instagram @shru2kill
आपको बता दें कि श्रुति सेठ ने साल 2010 में निर्देशक दानिश असलम से शादी की थी। दोनों अलग धर्म के थे इसलिए माता- पिता को मनाना पहले मुश्किल था, लेकिन बाद में परिवार के लोग मान गए। 2014 में श्रुति ने एक बेटी अलीना को जन्म दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें