विश्वस्तर पर तमाम झंझावातों से गुजर रहे ओटीटी नेटफ्लिक्स ने भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए तरकश के तीर संभालने शुरू कर दिए हैं। हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रहे रणवीर सिंह के साथ बेयर ग्रिल्स का शो अगले महीने शुरू होने वाला है और उसके पहले शुरू हो गई है निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की शूटिंग। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बन रही वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की कहानी देश के बंटवारे से पहले की है और इसमें कोठों की सियासत, षड्यंत्र और सीनाजोरी के किस्से समेटे गए हैं। सीरीज का पहला सीन मनीषा कोइराला और अदिति राव हैदरी पर फिल्माया गया है। इन दिनों कथक का प्रशिक्षण ले रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।