Samikssha Batnagar
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
और, 90 के दशक की तब्बू से हो रही तुलना पर समीक्षा क्या कहती हैं? उनका चेहरा इस सवाल से ही दमक उठता है। अपनी चिर परिचित मुस्कान के साथ वह कहती हैं, ‘ये मेरे लिए वाकई बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट है। मैंने स्मिता पाटिल, तब्बू और जरीना वहाब जैसी अभिनेत्रियों का सिनेमा देखकर जो कुछ भी सीखा है, उसे मैंने वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ के अपने किरदार में लाने की कोशिश की है। हर किरदार का एक भावनात्मक पहलू होता है और कलाकार की भावनाएं जब दर्शकों से सीधे जुड़ती हैं तो ही अभिनय का असली फल सामने आता है।’