विनीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रंगबाज डर की राजनीति में कुल 6 एपिसोड होंगे। इसमें गीतांजलि कुलकर्णी, सुधन्वा देशपांडे, अशोक पाठक, सोहम मजूमदार और प्रशांत नारायणन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रंगबाज के डायरेक्टर नवदीप सिंह का कहना है कि- मैं रंगबाज़ के पुराने सीजन का प्रशंसक रहा हूं, क्योंकि गैंगस्टर राजनीति की यह अंधेरी दुनिया मुझे आकर्षित करती है। इसलिए, मैं इस सीजन का हिस्सा बनने के साथ-साथ एक नए किरदार को तैयार करने के लिए उत्साहित था। 'रंगबाज-डर की राजनीति' 'साहेब' के एपिक लाइफ और समय को उजागर करती है, साथ ही कहानी बिहार की राजनीति को भी दर्शाती है।