फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: काम पाने के लिए काला जादू और वशीकरण करती थीं पायल रोहतगी, कंगना बोलीं- ‘मेरे लिए भी लोग...’

Mon, 28 Mar 2022 06:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' जब से आया है, तभी से सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में कंटेस्टेंट्स आए दिन खुद को बचाने के लिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज का खुलासे करते हैं, जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता। हाल ही में पायल रोहतगी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच बताया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। इतना ही नहीं पायल का राज सुनकर कंगना को भी अपने पुराने दिन याद आ गए।
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जजमेंट डे के दौरान कंगना खुद को बचाने के लिए नॉमिनेटेड कैदियों से अपना राज बताने के लिए कहती हैं। इस पर पायल अपना राज बताती हैं, जो उन्होंने अपनी मां से भी शेयर नहीं किया होता। पायल कहती हैं कि मैं 15 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा हूं। एक वक्त ऐसा भी था, जब मेरा करियर ठीक नहीं चल रहा था और अपने करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मैं वशीकरण और काला जादू का सहारा लेने लगी थीं। हालांकि इस सबसे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
पायल ने कहा कि कोई भी पढ़ा-लिखा इंसान अपने करियर को आगे ले जाने के लिए तांत्रिक पूजा करने के बारे में नहीं सोचेगा। अगर कोई करता भी है तो उसे छुपाकर रखना पड़ता है। पायल ने कहा कि उन्हें दिल्ली के एक पुजारी ने कहा था कि किसी को भी वश में करने के लिए बस उस शख्स के बारे में सोचना होगा।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
पायल का राज सुनकर कंगना हंसकर कहती हैं कि पायल आपने काला जादू करके लोगों को वश में करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि आप खूबसूरत और टैलेंटिड हैं। आपको काले जादू की जरूरत नहीं है। आप लोगों को ऐसी ही वश में कर सकती हैं। इसके साथ ही कंगना बताती हैं कि जब वह इंडस्ट्री में आई तो उनके लिए भी कहा गया कि ये लड़की काला जादू करती है। कंगना ने कहा कि जब लड़कियां सफल होती हैं, तो कुछ लोग शक करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही कंगना ने पायल से रहा कि तुम संग्राम से शादी करने वाली हो। अब संग्राम भी सोचेगा कि मैं सच में पायल से प्यार करता हूं या मुझपर भी वशीकरण किया गया है। आपको बता दें कि कंगना रनौत पर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने काले जादू करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें