फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Higest Paid OTT Actors : फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज के यह अभिनेता भी लेते हैं करोड़ो में फीस, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

Thu, 26 May 2022 06:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
jitendra kumar, pankaj tripathi - फोटो : social media
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों हर तरह के कंटेंट की भरमार है, जिसकी वजह से दर्शकों का झुकाव ओटीटी की तरफ हो रहा है। जहां बॉलीवुड में काम करने वाले कलाकार ओटीटी का रुख करने में झिझक नहीं रहे हैं, वहीं ओटीटी बहुत से एक्टर्स के लिए एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। इन अभिनेताओं को ओटीटी के दम पर ही अपनी पहचान मिली है। इन कलाकारों को अपने हुनर के दम पर पहचान के साथ एक वेब सीरीज के लिए मोटी फीस भी मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने ओटीटी पर नाम के साथ-साथ खूब पैसा भी कमाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
ओटीटी की दुनिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' के हर एक सीजन ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। यह उन वेब सीरीजों में से है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 'मिर्जापुर 2' के लिए पंकज त्रिपाठी ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसकी सफलता के बाद उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
अली फजल - फोटो : Instagram
अली फजल 
बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता अली फजल ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से अभिनय की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार अली फजल ने सीरीज के हर एपिसोड के लिए करीब 12 लाख रुपये की फीस चार्ज की है।   

4 of 8
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान ने 'सेक्रेड गेम्स' के साथ ओटीटी की दुनिया पर कदम रखा था, जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। यह सीरीज लोगों को इतनी पसंद आई थी कि इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने हर सीजन के लिए 15 करोड़ चार्ज किए थे।
विज्ञापन

5 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपने दमदार अभिनय के लिए बॉलीवुड में पहचाने जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन की धाक अब हॉलीवुड तक है। 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने दमदार अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं। उन्होंने 'सीजन 2' के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
विज्ञापन

6 of 8
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ग्रोवर
गुत्थी बन सबको हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपना डेब्यू बड़े धांसू तरीके से किया था। उन्होंने 'तांडव' वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए पांच लाख रुपये चार्ज किए थे। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक गांधी
90 के दशक के भारत के सबसे बड़े स्कैम पर बनी वेब सीरीज 'स्कैम 1992' ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। इस वेब सीरीज में प्रतीक गांधी ने  हर्षद मेहता की भूमिका निभाई थी। दावा किया जाता है कि उन्होंने हर एक एपिसोड के लिए तकरीबन पांच लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

8 of 8
जितेंद्र कुमार  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जितेंद्र कुमार
हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'पंचायत 2' इन दिनों चर्चाओं में है। पहले सीजन की रिलीज के साथ ही इस सीरीज ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। खबरों के अनुसार इस वेब सीरीज के 'सीजन 2' के लिए लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने अपनी फीस में बढ़ोतरी की है और उन्होंने इस बार हर एपिसोड के लिए चार लाख रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें