पातालोक 1
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के पहले सीजन ने इसके मुख्य कलाकार जयदीप अहलावत को तो ओटीटी का स्टार बनाया ही, सीरीज में काम करने वाले दूसरे कलाकारों अभिषेक बनर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी को भी इस सीरीज से खूब फायदा मिला। इन मुख्य कलाकारों के अलावा सीरीज के पहले सीजन में गुल पनाग, नीरज कबी, इश्वाक सिंह आदि ने भी अहम किरदार निभाए थे। चित्रकूट समेत देश के करीब 100 स्थानों पर इस सीरीज की शूटिंग हुई थी। पहले फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स में ‘पाताल लोक’ को बेस्ट एक्टर, बेस्ट सीरीज, बेस्ट ओरीजनल स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायरेक्शन समेत पांच पुरस्कार हासिल हुए थे।