फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: 'बिंबिसार' से 'ट्रिपलिंग सीजन 3' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 17 Oct 2022 12:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों को आज के समय में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज का भी इंतजार रहता है। अक्टूबर का महीना चल रहा है और इस महीने का तीसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी ज्यादा मजेदार होने वाला है। तीसरे हफ्ते में कई मजेदार वेब सीरीज और फिल्में आ रही हैं, जो क्राइम, सस्पेंस से लेकर कॉमेडी से भरपूर हैं। आइए बिना देर किए आपको इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज के नाम बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
20 सेंचुरी गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
20 सेंचुरी गर्ल
20 सेंचुरी गर्ल एक कोरियन ड्रामा है। ये एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में 1999 की एक कहानी दिखाई गई है। जिसमें एक लड़की अपने सबसे अच्छे दोस्त की ओर से एक लड़के पर नजर रखती है। फिर उसे उस लड़के से प्यार हो जाता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Vaishali Thakkar: मॉडल प्रिया सोनी ने बताई वैशाली ठक्कर की सुसाइड की वजह, बोलीं- शादीशुदा शख्स बना था आफत
 
विज्ञापन

3 of 6
'बिंबिसार' - फोटो : सोशल मीडिया
बिंबिसार
यह फिल्म मगध साम्राज्य के सम्राट बिंबिसार पर आधारित है। इसे मल्लीदी वशिष्ठ ने लिखा है और उन्होंने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है। ये फिल्म 21 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज हो रही है।

4 of 6
फोर मोर शॉट्स प्लीज - फोटो : सोशल मीडिया
फोर मोर शॉट्स प्लीज
अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज में शुमार 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का पहला सीजन साल 2019 और दूसरा सजीन साल 2020 में आया थ। इन दोनों सीजन को ही दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिला था। वहीं अब लोगों का मनोरंजन करने 'फोर मोर शॉट्स प्लीज 3' 21 अक्टूबर को स्ट्रीम होने जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रिपलिंग सीजन 3 - फोटो : insta
ट्रिपलिंग सीजन 3
ट्रिपलिंग सीजन 3 एकबार फिर आपका मनोरंजन करने आ गया है। इस सीजन में दिखाया गया है कि कैसे तीनों बच्चे अपने मां-बाप के झगड़े को सुलझाएंगे, जो कि तलाक का एलान कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेलो रिमेंबर मी - फोटो : सोशल मीडिया
हेलो रिमेंबर मी
ये एक वेब सीरीज है, जिसमें दो अभिनेत्रियां हैं। ईशा और पायल के अलावा इस सीरीज में सौरव चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज भी 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें