फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: विक्की और कियारा देंगे ठहाकों का ट्रिपल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Sun, 11 Dec 2022 05:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप सिनेमाघरों में जाकर दो से ढाई घंटे तक बैठकर फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं तो ओटीटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर खूब सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में आप हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों का मजा ओटीटी पर उठा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आपकी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होंगी?
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा नाम मेरा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा मेरा नाम
विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर 'गोविंदा मेरा नाम' भी दर्शकों को ओटीटी पर देखने को मिलेगी। इस फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब इस फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें शादीशुदा कपल का अफेयर चल रहा होता है। यह फिल्म 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: Kimi Katkar: 'टार्जन गर्ल' बन बोल्ड सीन देकर किमी ने मचा दी थी सनसनी, इस वजह से फिल्मी पर्दे से हुईं थीं गायब
विज्ञापन

3 of 5
इंडिया प्रिडेटर: बीट ऑफ बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया प्रिडेटर: बीट ऑफ बैंगलोर
दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इंडिया प्रीडेटर: बीट ऑफ बैंगलोर शो ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। यह ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 16 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे एक हिंसक शिकारी की बर्बरता और मनवा हत्या की गतिविधियों ने बेंगलुरु शहर को पंगु बना दिया है।

यह भी पढ़ें: 100 Years Of Dilip Kumar: किस्से उन हीरोइनों के जो दिलीप कुमार पर फिदा हुईं, कामिनी को मिली शौहर की रजामंदी

4 of 5
420 आईपीसी - फोटो : सोशल मीडिया
420 आईपीसी
फिल्म '420 आईपीसी' भी इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी फाइव पर 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सीए केसवानी एक अपराध में गिरफ्तार हो जाता है। वह अपना केस लड़ने के लिए एक वकील बीरबल को नियुक्त करता है। केसवानी को निर्दोष साबित करने की कोशिशों के बीच बीरबल को यह समझ आता है कि यह सब उतना आसान नहीं है, जितना उसे लगता है।

यह भी पढ़ें: Lady Villains: ये है हिंदी सिनेमा की खतरनाक लेडी विलेन, 70 के दशक में पुरुष खलनायकों पर पड़ती थीं भारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेशनल ट्रेजर : एज ऑफ हिस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल ट्रेजर : एज ऑफ हिस्ट्री
'नेशनल ट्रेजर : एज ऑफ हिस्ट्री' दर्शकों को 14 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। यह कहानी है एक ऐसी महिला कि जो अपने परिवार के बारे में जवाब खोजती है। वह परिवार से जुड़ी अतीत की सच्चाई और खोए हुए पैन-अमेरिकी खजाने को बचाने के लिए संघर्ष भरे रास्ते पर निकल पड़ती है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में होगा डबल धमाका! फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे 'आरआरआर' स्टार राम चरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें