कोविड के चलते साल 2021 में भी ज्यादातर समय लोगों ने घर पर रहकर काम किया। ऐसे में अगर किसी चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया तो वो है ओटीटी प्लेटफार्म। अब तो एंटरटेनमेंट जगत के सुपरस्टार्स की फिल्में और वेब सीरीज भी ओटीटी पर आने लगी हैं। इस साल ओटीटी प्लेटफार्म पर कई एक से बढ़कर एक शानदार वेब सीरीज, जैसे फैमिली मैन 2, असुर सीजन 2, आईं, जिनसे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। ये साल अब खत्म होने को है और नया साल शुरू होने को है। ऐसे में नई कहानियां तो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी ही इसके साथ ही साल 2021 में रिलीज हुई धमाकेदार सीरीज के नए भाग नए साल में भी आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे। ऐसी ही दस पॉपुलर वेब सीरीज हैं, जिनके सीक्वल 2022 में भी तहलका मचाएंगे। तो धमाकेदार मनोरंजन के लिए हो जाइए तैयार।
विज्ञापन
2 of 11
पाताल लोक
- फोटो : Social Media
पाताल लोक-
ये वेब सीरीज 2020 में रिलीज हुई थी। जयदीप अहलावत स्टारर इस वेब सीरीज ने जमकर धमाल मचाया था। साल 2022 इस सीरीज का सीक्वल रिलीज हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 11
दिल्ली क्राइम सीजन 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल्ली क्राइम-
ये वेब सीरीज साल 2019 में रिलीज हुई थी। शेफाली स्टारर 'दिल्ली क्राइम' दर्शकों को काफी पसंद आई थी, लेकिन इसके दूसरे सीजन का इंतजार काफी लंबा हो गया है। ऐसे में साल 2022 मार्च में इस सीरीज का भी सीक्वल आने की पूरी उम्मीद है।
4 of 11
Panchayat
- फोटो : amar ujala mumbai
पंचायत-
इस वेब सीरीज में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर से जैसे कलाकार थे। रिलीज होने के बाद इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। मार्च 2022 में 'पंचायत' के दूसरा सीजन आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 11
असुर
- फोटो : Social Media
असुर-
अरशद वारसी स्टारर सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज असुर ने तहलका मचा दिया था। अब 2022 में असुर 2 भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
विज्ञापन
6 of 11
द फैमिली मैन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फैमिली मैन-
वेब सीरीज की श्रृंखला में फैमिली मैन 2 दर्शकों को काफी पसंद आई थी अब 2022 में फैमिली मैन सीजन 3 भी आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
7 of 11
मिर्जापुर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिर्जापुर-
इस फिल्म में परिवार और एक्शन सब कुछ दिखाया गया है। इस सीरीज के किरदारों के नाम और डायलॉग लोगों को याद हो गए थे। इसके सीजन 2 का लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया था। पंकज त्रिपाठी अली फजल और श्वेता त्रिपाठी स्टारर इस वेब सीरीज का तीसरा भाग भी 2022 में दर्शकों का मनोरंजन कर सकता है।
8 of 11
मुंबई डायरीज 26/11
- फोटो : social media
मुंबई डायरीज-
इस सीरीज में मुंबई हमले के दिन को दर्शाया गया है। इस घटना के बाद अस्पतालो के हालात दिखाए गए हैं। मुंबई डायरीज इसी साल रिलीज हुई थी और 2022 में इसका सीक्वल रिलीज होगा।
9 of 11
मेड इन हेवन
- फोटो : सोशल मीडिया
मेड इन हेवन-
जोया अख्तर और रीमा कागती स्टारर ये वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई थी। मेड इन हेवन साल 2019 में रिलीज हुई थी। अब इसका नया सीक्वल 2022 में रिलीज हो सकता है।
10 of 11
कोड एम सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कोड एम-
इस सीरीज में जेनिफर विंगट हैं जो एक सस्पेंस भरे केस को सुलझाती हैं। फिलहाल पहला केस सुलझ चुका है अब 2022 मार्च में इसी दूसरा सीजन भी आ सकता है।
आर्या 2-
इस वेब सीरीज में फेमस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बहुत ही शानदार किरदार निभाया है। क्राइम थ्रिलर बेस्ड ये बेव सीरीज सुष्मिता की ओटीटी डेब्यू है। इस समय आर्या सीजन 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ऐसे में साल 2022 में भी दर्शकों को आर्या का तीसरा सीजन देखने को मिल सकता है।