फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली अब्बास जफर के ड्रीम प्रोजेक्ट में आया नया मोड़, नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगे सुपरहीरो फ्रेंचाइजी

Thu, 14 May 2020 02:14 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास, कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर ने जो सुपर हीरो फिल्मों की फ्रेंचाइजी बनाने का सपना देखा है उसमें अब एक नया मोड़ आ गया है। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को रॉनी स्क्रूवाला निर्मित कर रहे थे लेकिन अब इसको सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्मों में से एक नेटफ्लिक्स ने ले लिया है। साफ तौर पर कहें तो अली अब्बास जफर जिन फिल्मों को हिंदी सिनेमा के लिए बनाने वाले थे, अब वह फिल्में नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्मों के रूप में बनेंगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अली अब्बास ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत कटरीना कैफ को साथ लेकर शुरू करने के ठानी थी। ये फिल्में तो अभी भी बनेगी लेकिन अब यह नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्में कहलाएंगी। रॉनी स्क्रूवाला इन फिल्मों को निर्मित कर रहे थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आई रुकावट के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इस प्रोजेक्ट को अपने अंतर्गत ले लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह फिल्म अभी भी एक सीरीज के रूप में ही रहेंगी लेकिन इसकी पहली ही फिल्म अब एक नहीं बल्कि दो हिस्सों में बनेगी। नेटफ्लिक्स का एक अलग अंतरराष्ट्रीय स्तर है इसलिए वह अपनी तरफ से इस प्रोजेक्ट में स्पेशल इफेक्ट और वीएफएक्स की भरमार करेगा। नेटफ्लिक्स चाहता है कि अली अब्बास जफर के इस प्रोजेक्ट की तरफ वैश्विक दर्शक आकर्षित हों।

4 of 5
अली अब्बास जफ - फोटो : ट्विटर
इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा में तो हो सकता है अभी वक्त लग जाए लेकिन इतना जरूर है कि अली अब्बास ने पटकथा पर काम पूरा कर लिया है। बस वह अब इस इंतजार में हैं कि जैसे ही कोरोना वायरस काबू में आए तो शूटिंग शुरू की जाए।

ये भी पढ़ें- सलमान की यह हीरोइन कर रही है बड़े पर्दे पर वापसी, 'बाहुबली' के साथ आएगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली अब्बास जफ - फोटो : ट्विटर
अली अब्बास जफर को हिंदी सिनेमा में सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी एक और फिल्म बतौर प्रोड्यूसर अंडर प्रोडक्शन है जिसे वह ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के साथ 'खाली पीली'  नाम से बना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें