फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर बढ़ा दबाव, काजोल की इस फिल्म को अब समय से पहले रिलीज करने की मंशा

Tue, 28 Apr 2020 02:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
त्रिभंगा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
भारत में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद लोगों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दबाव बढ़ गया है। सामग्री की बढ़ती मांग को देखते हुए नेटफ्लिक्स में हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री काजोल की अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'त्रिभंगा' की रिलीज को निर्माताओं से इसी साल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
kajol - फोटो : instagram

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग तो पूरी हो चुकी है लेकिन अभी इसके बैकग्राउंड म्यूजिक और वीएफएक्स पर काम बाकी है। ज्ञात है कि काजोल हिंदी सिनेमा में तो अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। अब वह इस फिल्म के साथ अपने डिजिटल करियर की भी शुरुआत करने जा रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
इंडस्ट्री में मौजूद सूत्रों ने बताया, 'नेटफ्लिक्स के पास पहले से ही बहुत से प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है, जिसमें से 'त्रिभंगा' भी एक है। इस फिल्म की एडिटिंग पूरी हो चुकी है। सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक और वीएफएक्स का काम बाकी है। इसलिए, नेटफ्लिक्स ने निर्माताओं से गुजारिश की है कि जितना जल्दी हो सके वे इस प्रोडक्ट को नेटफ्लिक्स को दे दें।' 

4 of 5
त्रिभंगा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म के निर्माताओं में से एक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने बताया कि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव पर बात चल रही है। उन्होंने कहा, 'हालांकि हमने पहले से इसकी तारीफ पर कोई घोषणा नहीं की थी लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए त्रिभंगा को हमें शायद इसी वर्ष रिलीज करना पड़ेगा। फिल्म को नेटफ्लिक्स को देने के बाद वही उसकी तारीख निश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेणुका शहाणे
लॉकडाउन खुलने से पहले हम इस फिल्म पर काम शुरू नहीं कर सकते। अभी अगर बचे हुए काम की बात की जाए तो इस फिल्म को फाइनल होने के लिए हमें साउंड इफेक्ट और वीएफएक्स पर काम करना होगा। इसे करने में हमें एक या दो महीने का वक्त लग सकता है। अगर मध्य मई तक लॉकडाउन खत्म हो जाता है तो जुलाई की शुरुआत में हम यह फिल्म नेटफ्लिक्स को दे सकते हैं।' बता दें कि रेणुका शहाणे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काजोल, मिथिला पालकर और तनवी आजमी मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें