देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी एक और चर्चित वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक्शन ड्रामा सीरीज कहानी है नक्सलियों और सरकार के बीच द्वंद्व की जिसमें दोनों ही पक्ष लड़ते समय खुद को धर्म की राह पर चलता हुआ देखते हैं। फिर इनके बीच आकर एसटीएफ का एक एजेंट राघव इन दोनों ही पक्षों की गलतफहमी दूर करता है। इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल, सत्यदीप मिश्रा, टीना दत्ता, आमिर अली, श्रीजीता डे, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।