फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Popular Web series: क्राइम से लेकर ड्रामा तक ये हैं एमएक्स प्लेयर की पांच सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज, देखें लिस्ट

Tue, 30 Aug 2022 10:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आश्रम, रक्तांचल - फोटो : सोशल मीडिया
ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूदा समय में लोगों की पहली पसंद बन चुका है। इस डिजिटल युग में लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी को तव्वजो दे रहे हैं। इसकी वजह है इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद दमदार कंटेंट। लेकिन यही कंटेंट जब लोगों को फ्री में उपलब्ध हो जाए तो  फिर क्या कहने। एमएक्स प्लेयर पर ऐसे ही कई जबरदस्त वेब सीरीज उपलब्ध हैं जो लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। आज हम आपको उन्ही पांच वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अब तक दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
विज्ञापन

2 of 6
आश्रम 3 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आश्रम
बॉबी देओल अभिनीत आश्रम एमएक्स प्लेयर पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। अब तक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुए इसके तीसरे सीजन में अदिति पोहनकर, ईशा गुप्ता, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, दर्शन कुमार, अध्ययन सुमन और चित्रा चौधरी भी नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 6
क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया
क्वीन
यह वेब सीरीज भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है। सीरीज की कहानी शक्ति शेषाद्रि के ईर्द गिर्द बुनी गई है। इस शो के लीड रोल में राम्या कृष्णन नजर आई थीं। लोगों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई थी। इस वेब सीरीज को गौतम मेनन और पी मुरुगेशन ने बनाया है।

4 of 6
भौकाल - फोटो : सोशल मीडिया
भौकाल
एमएक्स प्लेयर पर मौजूद इस वेब सीरीज ने अपने नाम की तरह ही खूब भौकाल मचाया है। यह सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित एक आईपीएस अफसर की कहानी है। टीवी सीरियल के मशहूर एक्टर मोहित रैना ने इस सीरीज में लीड रोल निभाया है।
विज्ञापन

5 of 6
पवन एंड पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
पवन एंड पूजा
इस लिस्ट में पवन एंड पूजा ने भी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह रिश्तों पर आधारित एक वेब ड्रामा है जिसमें तीन जोड़ों की कहानी को दिखाया गया है। महेश मांजरेकर, दीप्ति नवल, शर्मन जोशी, गुल पनाग, तारुक रैना और नताशा भारद्वाज ने इस वेब सीरीज में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्तांचल - फोटो : सोशल मीडिया
रक्तांचल
क्राइम बेस्ड इस वेब ड्रामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सीरीज में माफिया राज, गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई को दिखाया गया है। क्रांति प्रकाश झा, निकेतन धीर, रोजनी चक्रवर्ती, विक्रम कोचर, कृष्णा बिष्ट और रवि खानविलकर ने इस वेब सीरीज में अहम रोल निभाए हैं। इसका निर्देशन प्रीतम श्रीवास्तव ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें