फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: मुनव्वर ने पूनम पांडे के शो में बने रहने की बताई ऐसी वजह कि कंगना भी हो गईं हैरान, कर दिया रोस्ट

Sun, 27 Mar 2022 10:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे, मुनव्वर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' दिन प्रतिदिन अपना कमाल दिखाता जा रहा है। 'लॉक अप' में पहले दिन से रह रहे मुनव्वर फारूकी शो के सबसे पसंदीदा कैदियों में से एक हैं। फिलहाल वह ब्लू टीम का हिस्सा हैं। उनके साथ ब्लू टीम में पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, अंजलि अरोड़ा, सारा खान और शिवम शर्मा शामिल हैं। इस हफ्ते पूनम पांडे नॉमिनेशन में हैं। इसी को लेकर जजमेंट डे पर जब क्वीन कंगना मुनव्वर से पूछती हैं कि पूमन को शो में क्यों रुकना चाहिए, तो इस पर मुनव्वर का जवाब सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लॉक अप में मौजूद कैदी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंगना रणौत जजमेंट डे पर कम वोट मिलने के आधार पर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सारा, शिवम, पायल, निशा और पूनम में से किसी को 'लॉक अप' से बाहर का रास्ता दिखाएंगी। इस दौरान मुनव्वर ये बता रहे होते हैं कि पूनम को क्यों शो में बने रहना चाहिए और वह कहते हैं कि पूनम एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं। वह नहीं चाहते की उनकी ब्लू टीम रिस्क में हो।
विज्ञापन

3 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर कहते हैं कुछ पता नहीं है कि कल क्या टास्क मिल जाए। यहां पर घर को लेकर टास्क मिलते हैं, तो क्या पता घर को लेकर पापड़ हो या आटा गूंथना हो या कुछ भी वह सब अच्छे से करती हैं। वह हमेशा सुनती हैं और अगर आईडिया अच्छा लगे तो उसको करती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि पूनम को टीम में रहना चाहिए।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर कंगना कहती हैं कि तो आपने पूनम को आटा गूंथने के लिए, चकली बनाने के लिए या पापड़ बनाने के लिए रखा है। मुनव्वर उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि उनका मतलब ऐसे नहीं था और कहते हैं कि मुझे पता है कि ये सुनने में अच्छा नहीं लगा। मुझे खुद महसूस हुआ कि गलत समझाया लेकिन मेरा मतलब ये नहीं था। मेरा यही कहना है कि वह स्टॉन्ग हैं। मुनव्वर के इस जवाब से पूनम भी हैरान हो जाती हैं और हंसते हुए कहती हैं कि मैं जान डालती हूं गेम के लिए, मैं सोच रही कि ये क्या कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेतन हंसराज, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि इस हफ्ते शो से महज पांच दिन शो में बिताने के बाद चेतन हंसराज को' लॉक अप' से बाहर कर दिया गया। चेतन जब से जेल में आए थे, वह नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इस को लेकर जेलर करण कुंद्रा ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 'लॉक अप' कंगना रणौत का होस्ट के तौर पर पहला शो है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें