फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Watched Series: समाज की सच्चाई और गांव की खूबसूरती दिखाती हैं ये वेब सीरीज, आज ही करें बिंज वॉच

Sat, 25 Jun 2022 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता ने ना सिर्फ मनोरंजन के लिए विभिन्न सामग्री उपलब्ध कराई बल्कि अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच प्रतियोगिता भी काफी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
1 of 6
Most Watched Series - फोटो : Social media

देशभर में ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता ने ना सिर्फ मनोरंजन के लिए विभिन्न सामग्री उपलब्ध कराई बल्कि अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच प्रतियोगिता भी काफी बढ़ा दिया है। इसी क्रम में अमेजन प्राइम वीडियो ने दर्शकों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न जॉनर की अलग-अलग सीरीज रिलीज की है। इस समय अमेजन प्राइम पर ड्रामा थ्रिलर से लेकर फैमिली शो तक सभी के लिए शो मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं अमेजन प्राइम की सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज के बारे में, जिसे आप इस वीकेंड आराम से घर पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
Made in Heaven - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेड इन हैवेन

मेड इन हैवेन की कहानी एक दो वेडिंग प्लानर तारा और करण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादियां ऑर्गनाइज कराते हैं। यह एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसमें कई कहानियां आपस में गुथी हुई हैं। सीरीज जहां मेड इन हैवेन की टीम के हर सदस्य की अलग कहानी दर्शाती है बल्कि यह टीम जिन शादियों को कराती है, उनकी भी एक अलग कहानी सुनाती है।

विज्ञापन

3 of 6
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

द फैमिली मैन

द फैमिली मैन अमेजन प्राइम की लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। सीरीज ती कहानी एक बुद्धिमान अधिकारी श्रीकांत तिवारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने व्यक्तिगत और कार्य जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है।

4 of 6
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर

यह अमेजन प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज है। मिर्जापुर आज कई लोगों की पसंदीदा सीरीज में शामिल है। इस सीरी जकी लोकप्रियता इस हद तक है कि दो सीजन पूरे होने के बाद अब सभी इसके सीजन 3 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 

विज्ञापन

5 of 6
पाताल लोक - फोटो : Social Media

पाताल लोक

यह अमेजन प्राइम एक और बेहतरीन वेब सीरीज है। सीरीज में जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं और इसकी पूरी कहानी काफी आकर्षक है। पाताल लोक एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें पुलिस ऑफिसर एक हाई प्रोफाइल केस को सॉल्व करने के चक्कर में अंडरवर्ल्ड की मिस्ट्री में चला जाता है। जल्द ही इसका दूसरा सीजन भी रिलीज होने वाला है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंचायत - फोटो : सोशल मीडिया

पंचायत

अमेजन प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में नीना गुप्ता, रघबीर यादव के साथ जीतेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसकी पूरी कहानी एक गांंव के इलाके में स्थापित है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के संघर्षपूर्ण जीवन को दर्शाती है जिसने अभी-अभी अपनी पहली सरकारी नौकरी शुरू की है। सीरीज का हाल में दूसरा सीजन रिलीज हुआ है और अब दर्शकों बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें