फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur 3: सामने आई ‘मिर्जापुर 3’ के गुड्डू पंडित की पहली झलक, तस्वीर देख खुशी से झूम उठे फैंस

Thu, 12 May 2022 07:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 मेकर्स ने कुछ समय पहले ही मिर्जापुर के सीजन 3 की घोषणा की थी। इसी क्रम में अब हाल ही में इस सीरीज में गुड्डू पंडित के अहम किरदार में नजर आए अभिनेता अली फजल अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जो वायरल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
1 of 5
अली फजल - फोटो : Instagram

ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए नए-नए कंटेंट लेकर आ रहे हैं। बीते कुछ समय से देश में इंडियन वेब सीरीज को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स कई सीरीज के सीक्वल पर भी जमकर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में अब मेकर्स मशहूर सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। सीरीज के बीते दो सीजन को मिले बेशुमार प्यार के बाद मेकर्स ने कुछ समय पहले ही मिर्जापुर के सीजन 3 की घोषणा की थी। इसी क्रम में अब हाल ही में इस सीरीज में गुड्डू पंडित के अहम किरदार में नजर आए अभिनेता अली फजल अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जो वायरल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने अपने फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने मशहूर और लोकप्रिय सीरीज मिर्जापुर की तैयारी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही फैंस अभिनेता की तस्वीर पर कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अली फजल - फोटो : instagram/alifazal9
अली फजल ने गुड्डू पंडित के किरदार में अपनी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘और शुरुआत हो गई है। प्रैप, रिहर्सल, रीडिंग... लाठी लक्कड़ नहीं, अब नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें फायर होंगी। लगाओ हाथ कमाओ कंताप, गुड्डू आ रहे हैं... अपने आप।’

4 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई तस्वीर में फैंस गुड्डू पंडित का धाड़क अंदाज बेहद पंसद कर रहे हैं। तस्वीर पर कमेंट कर फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भैया में भैया, गुड्डू भैया। वहीं एक और यूजर ने लिखा, जल्दी सीजन 3 लाइए गुड्डू भैया। एक अन्य फैन ने लिखा, गुड्डू भैया आ रहे क्या। वहीं, एक ने कमेंट करते हुए लिखा, अब हमें चाहिए फुल इज्जत।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के अलावा कई कलाकार भी अली की इस तस्वीर पर कमेंट करते नजर आए। शो में गोलू का किरदार निभाने वालीं श्वेता त्रिपाठी ने लिखा- इंतजार है। वहीं ऋचा चड्ढा ने हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की। वहीं अमायरा दस्तूर ने लिखा- यस, गुड्डू इज बैक। गौरतलब है कि अमेजॉन प्राइम ने हाल ही में मिर्जापुर के सीजन 3 की घोषणा की थी। हालांकि अभी तक इसकी कोई डेट सामने नहीं आई है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में और दूसरा सीजन 2020 में आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें