Ali Fazal with Trainer Rohit Nair
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक सूत्र के अनुसार, "अली फजल फिलहाल एक्शन सीन के लिए तैयारी कर रहे हैं जो इस आगामी सीजन की स्क्रिप्ट का हिस्सा हैं। ट्रेनिंग फिलहाल जारी है और वह शूटिंग शुरू होने से पहले कुछ हफ्तों से ऐसा करना जारी रखेंगे। अली इस भूमिका के लिए अपना पूरा वक्त दे रहे हैं और इसके लिए पहले से ही बुनियादी कुश्ती की सीख लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि उन्होंने ट्रेनिंग के साथ- साथ मिर्जापुर 3 की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जो फिलहाल मुंबई में हो रही है।”